Hindi Newsराजस्थान न्यूज़rajasthan crime three year old girl kidnapped and raped in jodhpur
जोधपुर में किडनैप कर 3 साल की बच्ची का रेप, पुलिस ने JCB ऑपरेटर साजिद को दबोचा

जोधपुर में किडनैप कर 3 साल की बच्ची का रेप, पुलिस ने JCB ऑपरेटर साजिद को दबोचा

संक्षेप: राजस्थान के जोधपुर जिले में घर के बाहर खेल रही एक 3 साल की बच्ची का किडनैप करके उसके साथ हैवानियत की वारदात हुई है। पुलिस ने आरोपी जेसीबी ऑपरेटर को दबोचा। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

Thu, 23 Oct 2025 12:05 AMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, जोधपुर
share Share
Follow Us on

राजस्थान के जोधपुर जिले में घर के बाहर खेल रही 3 साल की बच्ची का किडनैप करके उसके साथ हैवानियत किए जाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। राजस्थान पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपी जेसीबी ऑपरेटर ने बच्ची से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और बाद में उसको उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। घटना को लेकर में स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों ने बाजार बंद रखे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राजस्थान पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर मोटरसाइकिल के जरिए बच्ची को किडनैप किया। आरोपी बच्ची को मोटरसाइकिल पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद उसे उसके घर के बाहर छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने बताया कि बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसके परिवार के सदस्य दौड़कर बाहर आए और उसे परेशान हालत में पाया।

बच्ची ने बताया कि परिजन लड़की को अस्पताल ले गए। उसकी हालत नाजुक थी। बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जोधपुर शहर के एक अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस ने भरतपुर जिले के 22 साल के जेसीबी ऑपरेटर साजिद को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

बिलाड़ा क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कस्बे का बाजार बंद कर दिया और अपराधी को कड़ी सजा देने की मांग की।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और राजस्थान उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।