राजस्थान के इस शहर में AI करेगा ट्रैफिक कंट्रोल, जाम की समस्या से निजात दिलाएगा

राजस्थान के इस शहर में AI करेगा ट्रैफिक कंट्रोल, जाम की समस्या से निजात दिलाएगा

संक्षेप:

राजस्थान के एक शहर में भीड़भाड़ कम करने के लिए एआई-संचालित ट्रैफिक सिस्टम लॉन्च किया गया है। यह AI सिस्टम पूरे दिन ट्रैफिक पैटर्न रिकॉर्ड कर सकता है। यह सिस्टम कथित तौर पर एक मोबाइल ऐप के साथ अटैच है, जिससे अधिकारी ट्रैफिक पर नजर रख सकते हैं।

Oct 11, 2025 02:31 pm ISTSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, उदयपुर
share

राजस्थान के एक शहर में भीड़भाड़ कम करने के लिए एआई-संचालित ट्रैफिक सिस्टम लॉन्च किया गया है। यह AI सिस्टम पूरे दिन ट्रैफिक पैटर्न रिकॉर्ड कर सकता है। यह सिस्टम कथित तौर पर एक मोबाइल ऐप के साथ अटैच है, जिससे अधिकारी ट्रैफिक पर नजर रख सकते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राजस्थान के उदयपुर में व्यस्त फतेहपुरा चौराहे पर एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) संचालित ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम शुरू किया गया है। इस पायलट प्रोजेक्ट का उद्देश्य ट्रैफिक को सुचारू करना, भीड़भाड़ कम करना और यात्रियों का समय बचाना है।

पारंपरिक ट्रैफिक लाइटों से इतर यह नई प्रणाली वास्तविक समय में वाहनों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए हाई-रिजॉल्यूशन कैमरों और सेंसर का उपयोग करती है। एआई प्रत्येक लेन में ट्रैफिक का आकलन करता है और उसके अनुसार सिग्नल टाइमिंग को ऑपरेट करता है। खाली लेन को केवल कुछ सेकंड के लिए हरी बत्ती मिलती है, जिससे अधिक ट्रैफिक वाली अन्य लेन तेजी से आगे बढ़ सकती हैं।

कथित तौर पर यह प्रणाली एक मोबाइल ऐप के साथ एकीकृत है, जिससे ट्रैफिक अधिकारी ट्रैफिक की निगरानी कर सकते हैं। ट्रैफिक पुलिस उपाधीक्षक अशोक अंजना ने बताया कि ज्यादातर सुबह और शाम के समय भीड़भाड़ देखी जाती है। इसलिए, एआई तकनीक को भीड़भाड़ वाली गलियों में ट्रैफिक सुचारू करने के लिए डिजाइन किया गया है। फतेहपुरा चौराहे से मिले परिणामों के आधार पर अधिकारी इस प्रणाली को शहर के अन्य प्रमुख चौराहों पर भी लागू करने की योजना बना रहे हैं।

आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता

विशेष काउंड सेंसरों से लैस यह एआई सिस्टम एंबुलेंस और दमकल गाड़ियों के सायरन का पता लगा सकता है। सायरन की पहचान होते ही सिस्टम अपने आप उस दिशा में सिग्नल को हरा कर देता है, जिससे आपातकालीन वाहन बिना किसी देरी के चौराहों से गुजर सकें।

डेटा-संचालित ट्रैफिक मैनेजमेंट

अचानक उमड़ी ट्रैफिक भीड़भाड़ को कम करने के अलावा यह सिस्टम पूरे दिन ट्रैफिक के पैटर्न को रिकॉर्ड करता है। यह डेटा शहर के अधिकारियों को भविष्य में ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए उपयोगी जानकारी मुहैया कराएगा। अगर फतेहपुरा में यह परीक्षण सफल रहा तो उदयपुर के अन्य प्रमुख चौराहों पर भी इसी तरह की प्रणालियां लागू की जा सकती हैं।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra
सुबोध कुमार मिश्रा लाइव हिन्दुस्तान में दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों की गतिविधियों पर लिखते हैं। 17 साल से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सेवाएं दे रहे सुबोध ने यूं तो डीडी न्यूज से इंटर्नशिप कर मीडिया में प्रवेश किया था, लेकिन पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत दैनिक जागरण, जम्मू से बतौर ट्रेनी 2007 में की। वह कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। वह दैनिक जागरण, नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स, अमर उजाला और हिन्दुस्तान अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल का अनुभव रखने वाले सुबोध मूलरूप से बिहार के छपरा जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने स्कूली शिक्षा से लेकर विज्ञान में स्नातक तक की पढ़ाई बिहार से की है। उसके बाद दिल्ली में इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता व मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। सुबोध वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के स्टेट डेस्क पर काम कर रहे हैं। वह राजनीति और अपराध से जुड़ी खबरों में विशेष रूचि रखते हैं। और पढ़ें
इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और राजस्थान उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।