दौसा से किरोड़ी लाल मीणा के भाई को बीजेपी का टिकट, जानिए क्या है समीकरण

Oct 19, 2024 08:43 pm ISTPrem Narayan Meena लाइव हिन्दुस्तान
share

  • बीजेपी ने किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने फिलहाल किसी को टिकट नहीं दिया है। दौसा से कांग्रेस विधायक मुरारी लाल मीणा के सांसद बनने के बाद उपचुनाव हो रहे है।

दौसा से किरोड़ी लाल मीणा के भाई को बीजेपी का टिकट, जानिए क्या है समीकरण

राजस्थान के दौसा से बीजेपी ने किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने फिलहाल किसी को टिकट नहीं दिया है। दौसा से कांग्रेस विधायक मुरारी लाल मीणा के सांसद बनने के बाद उपचुनाव हो रहे है। दौसा में कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही सीधा मुकाबला माना जा रहा है। दौसा से पूर्व सांसद जसकौर मीणा की बेटी भी टिकट की प्रबल दावेदार थी, लेकिन पार्टी किरोड़ी लाल को नाराज नहीं करना चाहती थी।

इससे पहले आज शनिवार को ही राजस्थान भाजपा ने उपचुनाव को लेकर 4 नेताओं को चुनाव अधिकारी और सह चुनाव अधिकारी बनाया है। नारायण पंचारिया को प्रदेश चुनाव अधिकारी बनाया है। वहीं, हरिराम रिणवा, दामोदर अग्रवाल और सुशील कटारा को सह चुनाव अधिकारी बनाया गया है।

केंद्रीय चुनाव आयोग की बैठक के बाद भाजपा की ओर से लिस्ट जारी की गई है। जारी लिस्ट के मुताबिक बीजेपी ने देवली-उनियारा सीट पर अपने 2023 के प्रत्याशी को बदलते हुए पूर्व में विधायक रहे राजेंद्र गुर्जर को मैदान में उतारा है, जबकि दौसा विधानसभा सीट से मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा को उम्मीदवार बनाया है। सलूंबर से दिवंगत अमृत लाल मीणा की पत्नी शांता देवी मीणा, रामगढ़ से सुखवंत सिंह को टिकट दिया है। सुखवंत 2018 में बीजेपी प्रत्याशी रह चुके हैं, वो 2023 टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़े थे।

बीजेपी ने झुंझुनू से राजेन्द्र भांबू को टिकट दिया गया है। भांबू 2018 में बीजेपी प्रत्याशी रह चुके हैं, जबकि 2023 में टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़े थे। खींवसर से रेवंतराम डांगा पर बीजेपी ने फिर से भरोसा जताया है। डांगा 2023 के चुनाव में RLP को छोड़ कर बीजेपी में शामिल हुए थे। डांगा एक जमाने में हनुमान बेनीवाल के सबसे करीबी माने जाते थे। उन्होंने 2023 के चुनाव में हनुमान बेनीवाल को कड़ी चुनौती दी थी। डांगा 2000 करीब वोटों से चुनाव हारे थे।

Prem Narayan Meena

लेखक के बारे में

Prem Narayan Meena
रंगीले राजस्थान के हर रंग पर नजर रखने वाले प्रेम नारायण मीना का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है। भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से पत्रकारिता में एमए करने वाले प्रेम लाइव हिन्दुस्तान से पहले दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका, नई दुनिया और न्यूज 18 राजस्थान जैसे संस्थानों में सेवा दे चुके हैं। राजस्थान की राजनीति, अपराध, खेल, संस्कृति समेत सभी खबरों और घटनाक्रम के विश्लेषण में उनकी विशेष पकड़ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।