Rajasthan Budget 2026: सरकार छात्रों को फ्री देगी लैपटॉप और टैबलेट, मिलेगा 20,000 का ई-वाउचर
Rajasthan Budget 2026: राजस्थान सरकार ने बुधवार को विधानसभा में बजट पेश किया। इसमें सरकार की तरफ से वित्त मंत्री दिया कुमारी ने घोषणा की कि मेधावी छात्रों को फ्री में लैपटॉप-टैबलेट दिए जाएंगे।

Rajasthan Budget 2026: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश कर दिया है। बजट में सरकार ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने, अन्नदाताओं को मजबूत आर्थिक सुरक्षा देने और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई अहम कदम उठाने की घोषणा की है। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने विकसित राजस्थान के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए शिक्षा, किसान, महिलाओं और रोजगार से जुड़े बड़े ऐलान किए।
राज्य की भजनलाल सरकार ने बजट 2026 में शिक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल की घोषणा की है। वित्त मंत्री दिया कुमार ने विधानसभा में घोषणा की सरकार 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी छात्रों को टैबलेट या लैपटॉप खरीदने के लिए 20,000 रुपये का ई-वाउचर दिया जाएगा, ताकि छात्रों को डिजिटल शिक्षा के साधन उपलब्ध हो सकें।
इसके साथ ही, हर जिले में ‘स्कूल ऑन व्हील्स’ शुरू किए जाएंगे, जो घुमंतू और मजदूर परिवारों के बच्चों को शिक्षा प्रदान करेंगे और उन्हें पढ़ाई के अवसरों से जोड़ेंगे। वित्त मंत्री दिया कुमार ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार 2026-27 में 21 लाख 52,100 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
युवा फ्रैंच समेत कई विदेशी भाषाएं सीखेंगे
युवाओं को वैश्विक स्तर पर रोजगार के अवसर दिलाने के लिए सरकार ने स्किल डेवलपमेंट में नया कदम उठाया है। अब हॉस्पिटैलिटी और पर्यटन सेक्टर में करियर बनाने वाले युवाओं को अंग्रेजी, जापानी, फ्रेंच, जर्मन और कोरियन जैसी विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए सरकार पहली बार ‘आउटकम बेस्ड स्किल इम्पैक्ट मॉडल’ लागू करने जा रही है।
500 नए सरकारी स्कूलों में वोकेशनल एजुकेशन
साथ ही, अगले सत्र से 500 नए सरकारी स्कूलों में वोकेशनल शुरू की जाएगी, ताकि छात्र अपनी स्कूली पढ़ाई के साथ-साथ हुनर और पेशेवर कौशल भी विकसित कर सकें। इसका उद्देश्य यह है कि युवा रोजगार के लिए न केवल तैयार हों, बल्कि वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें।
सबका साथ, सबका विकास मूल मंत्र
अपने बजट भाषण में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मूल मंत्र को अपनाते हुए, सरकार लगातार काम कर रही है ताकि प्रदेश को आर्थिक समृद्धि, सतत विकास और समावेशी प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाया जा सके।
विकसित राजस्थान में युवा, अन्नदाता और महिलाओं की अहम भूमिका
उन्होंने आगे कहा कि विकसित राजस्थान@2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए यह विकास यात्रा गरीबों, युवाओं, अन्नदाताओं और महिलाओं की भूमिका को ध्यान में रखते हुए चल रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की नीतियों के अनुरूप सरकार ने सेवा, समर्पण और सुशासन को अपनी प्राथमिकता बनाया है।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन


