Hindi Newsराजस्थान न्यूज़rajasthan budget 2026 har ghar nal se jal mega plan of rs 6800 crore for water supply
हर घर तक पहुंचेगा 'नल से जल', राजस्थान बजट में 6,800 करोड़ का मेगा प्लान

हर घर तक पहुंचेगा 'नल से जल', राजस्थान बजट में 6,800 करोड़ का मेगा प्लान

संक्षेप:

राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने 2026-27 के बजट में जल जीवन मिशन के लिए 6,800 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया है। युवाओं को स्वरोजगार के लिए 10 लाख तक का ब्याज मुक्त कर्ज मिलेगा, जिससे राज्य के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

Feb 11, 2026 03:21 pm ISTKrishna Bihari Singh पीटीआई, जयपुर
share Share
Follow Us on

राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने साल 2026-27 के बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। राजस्थान बजट में ग्रामीण एवं शहरी आबादी को नल का पानी उपलब्ध कराने के लिए 6,800 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है। ऊर्जा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए बीकानेर और जैसलमेर में लगभग 3,000 करोड़ रुपये की लागत से नए सोलर पार्क बनाए जाएंगे। इसके अलावा, युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 'मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना' शुरू की गई है, जिसमें 30,000 युवाओं को 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण और अनुदान दिया जाएगा।

नल से जल के लिए 6,800 करोड़

राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को साल 2026-27 का बजट पेश करते हुए मौजूदा सरकार की ओर से किए गए स्ट्रक्चरल सुधारों और समझदारी भरे फाइनेंशियल मैनेजमेंट के असर पर रोशनी डाली और कहा कि राजस्थान का इकोनॉमिक साइज काफी बढ़ा है। वित्त मंत्री ने राजस्थान के बजट में ग्रामीण और शहरी आबादी को नल से जल के लिए 6,800 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा।

गांवों के लिए 4,500 और शहरों के लिए 2,300 करोड़

दीया कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन के तहत गांवों को कवर किया जाएगा और हर घर को नल के पानी से जोड़ा जाएगा। गांवों में हर घर तक नल से जल के लिए 4,500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं शहरों में 2,300 करोड़ रुपये की लागत से पीने का पानी मुहैया कराया जाएगा।

बढ़ जाएगी प्रति व्यक्ति आय

वित्त मंत्री ने कहा कि राजस्थान की अर्थव्यवस्था के 2026-27 में 21,52,100 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। राज्य की प्रति व्यक्ति आय भी 2025-26 के अंत तक 1.67 लाख रुपये से बढ़कर 2.02 लाख रुपये हो जाएगी। यह विकास राजकोषीय अनुशासन और नीतिगत सुधारों के जरिए अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर सरकार के ध्यान को दिखाता है।

2,950 करोड़ से बनेंगे नए सोलर पार्क

वित्त मंत्री दीया कुमारी ने यह भी बताया कि बीकानेर और जैसलमेर में 2,950 करोड़ रुपये की लागत से नए सोलर पार्क बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री की स्वरोजगार योजना के तहत 10 लाख रुपये तक के ब्याज मुक्त कर्ज और अनुदान उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे 30 हजार युवाओं को लाभ होगा।

सेवा और सुशासन पर जोर

वित्त मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से प्रेरित होकर राज्य सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' के सिद्धांतों को अपनाते हुए प्रदेश को आर्थिक समृद्धि और समावेशी विकास की ओर ले जाने का प्रयास कर रही है। 2047 तक विकसित राजस्थान के सपने को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में हमारी सरकार ने गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं की भूमिका को समझते हुए सेवा और सुशासन को प्राथमिकता दी है।

Rajasthan Budget
Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
;;;