राजस्थान में गुजरात के परिवार की SUV पलटी, 3 की मौत; बच्चे समेत 3 घायल

हिन्दुस्तान टाइम्स, बालोतरा
Follow us on Google News
share

हादसा भारतमाला एक्सप्रेसवे पर आसोतरा के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो SUV अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई। हादसे के बाद वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग सड़क किनारे जा गिरे।

road accident

राजस्थान के बालोतरा जिले में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में गुजरात के एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भारतमाला एक्सप्रेसवे पर आसोतरा के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो SUV अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई। हादसे के बाद वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग सड़क किनारे जा गिरे।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 35 वर्षीय अजमल, उनके भाई नमूलाम और 32 वर्षीय हितेश भाई के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल अशोक भाई, कमलेश भाई और अजमल के बच्चे को गंभीर हालत में बालोतरा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि सभी लोग गुजरात के मेहसाणा जिले के थावर गांव के रहने वाले थे। परिवार बाबा रामदेव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए रामदेवरा जा रहा था। इसी दौरान आसोतरा के पास वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया और स्कॉर्पियो एक्सप्रेसवे पर पलटती चली गई।

हादसे की सूचना मिलते ही जसोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिए हैं। साथ ही परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है। प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

इधर राजस्थान के डीग जिले में कामां-पहाड़ी मार्ग पर अंगरावली गांव के पास रविवार को एक अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई और एक बच्चा घायल हाे गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने कामां-पहाड़ी रोड पर जाम लगा दिया। वे डंपर को जब्त करने और चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के शेरगढ़ थाना क्षेत्र की निवासी पूजा देवी गुर्जर (28) के रूप में हुई है। वह अपने पति जिले सिंह गुर्जर और दो बच्चों के साथ मोटर साइकिल से अपनी ससुराल बादली गांव जा रही थी। डम्पर की टक्कर लगने से पूजा देवी सड़क पर गिर गईं और डंपर का पहिया उनके ऊपर से निकल गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।