जमीन बेचने के लिए लेनी होगी सरकार की मंजूरी, राजस्थान में पास हुआ 'डिस्टर्ब्ड एरिया बिल'; कहां होगा लागू

Mar 07, 2026 02:30 pm ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर
share

राजस्थान विधानसभा में एक बिल पास किया गया है, जिसमें यह प्रावधान किय गया है कि जबरन पलायन वाले इलाकों में जमीन खरीदने के लिए सरकार से मंजूरी लेनी पड़ेगी।

जमीन बेचने के लिए लेनी होगी सरकार की मंजूरी, राजस्थान में पास हुआ 'डिस्टर्ब्ड एरिया बिल'; कहां होगा लागू

राजस्थान विधानसभा का बुधवार का सत्र काफी हंगामे भरा रहा। करीब पांच घंटे चली बहस के बाद ‘राजस्थान प्रोहिबिशन ऑफ ट्रांसफर ऑफ इम्मूवेबल प्रॉपर्टी एंड प्रोटेक्शन ऑफ टेनेंट्स फ्रॉम एविक्शन इन डिस्टर्ब्ड एरियाज बिल, 2026’ को ध्वनि मत से पास कर दिया गया। इसे आम तौर पर डिस्टर्ब्ड एरिया बिल कहा जा रहा है। इस कानून के लागू होने के साथ ही राजस्थान, गुजरात के बाद ऐसा कानून लाने वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है।

क्या है बिल का उद्देश्य

सरकार का कहना है कि इस कानून का मकसद उन इलाकों में मजबूरी में प्रॉपर्टी बेचने (डिस्ट्रेस सेल) और जबरन पलायन को रोकना है, जहां साम्प्रदायिक तनाव या जनसंख्या संतुलन बिगड़ने की आशंका होती है।

कलेक्टर घोषित कर सकेगा ‘डिस्टर्ब्ड एरिया’

बिल के मुताबिक संबंधित जिला कलेक्टर किसी इलाके को अधिकतम तीन साल के लिए ‘डिस्टर्ब्ड एरिया’ घोषित कर सकता है। इसके लिए दंगे, जनसंख्या संतुलन बिगाड़ने की कोशिश या कानून-व्यवस्था को खतरे जैसी परिस्थितियों को आधार माना जाएगा।

संपत्ति खरीद-फरोख्त पर लगेगी रोक

अगर कोई इलाका डिस्टर्ब्ड एरिया घोषित होता है तो वहां अचल संपत्ति की खरीद-फरोख्त या किरायेदार को निकालने के लिए सरकारी अनुमति जरूरी होगी। बिना अनुमति के किया गया ट्रांसफर अवैध माना जा सकता है।

उल्लंघन पर 3 से 5 साल तक की जेल

बिल में प्रावधान है कि अगर कोई व्यक्ति जबरदस्ती संपत्ति बिकवाता है या किरायेदार को निकालता है, तो उसे कम से कम 3 साल और अधिकतम 5 साल तक की सजा हो सकती है।

सरकार ने बताया सामाजिक स्थिरता का कदम

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि कई बार साम्प्रदायिक तनाव के कारण लोग मजबूरी में अपनी संपत्ति बेच देते हैं या घर छोड़ने पर मजबूर हो जाते हैं। यह कानून ऐसी मजबूर बिक्री और पलायन को रोकने के लिए लाया गया है। गृह मंत्री जवाहर सिंह बेडम ने भी कहा कि कई जगहों पर घरों और मंदिरों पर ताले लगे हैं, क्योंकि लोग डर या दबाव में अपने पैतृक स्थान छोड़ चुके हैं। यह कानून उनके अधिकारों की रक्षा करेगा।

कांग्रेस ने किया जोरदार विरोध

वहीं विपक्षी दल कांग्रेस ने इस बिल का कड़ा विरोध किया। राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इसे बीजेपी के गुजरात मॉडल की कॉपी-पेस्ट बताया। उन्होंने कहा कि किसी इलाके को ‘डिस्टर्ब्ड’ घोषित करने से मोहल्लों की छवि खराब होगी, सामाजिक रिश्तों पर असर पड़ेगा और साम्प्रदायिक विभाजन बढ़ेगा। डोटासरा ने यह भी कहा कि राज्य में पहले से रेंट कंट्रोल एक्ट मौजूद है, ऐसे में इस नए कानून की जरूरत नहीं है। विधानसभा की बहस के दौरान कांग्रेस के एक विधायक ने बीजेपी को भारतीय दंगा पार्टी तक कह दिया।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।