वेटर प्रेमी के लिए अंजू ने पति को मरवा डाला, राजस्थान के 'राजा रघुवंशी' की पूरी कहानी
मेघालय में हनीमून के दौरान मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी की जिस तरह उसकी पत्नी ने प्रेमी जरिए हत्या करा दी थी, उसको जानकर पूरा देश सन्न रह गया था। अब ठीक ऐसी ही एक वारदात को राजस्थान में अंजाम दिया गया है।

मेघालय में हनीमून के दौरान मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी की जिस तरह उसकी पत्नी ने प्रेमी जरिए हत्या करा दी थी, उसको जानकर पूरा देश सन्न रह गया था। अब ठीक ऐसी ही एक वारदात को राजस्थान में अंजाम दिया गया है। श्रीगंगानगर जिले में शादी के 3 महीने बाद 27 साल के आशीष की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी के हाथों करा दिया है। हत्या को उसने पूरी चालाकी से हादसा दिखाने की कोशिश की, लेकिन सोनम रघुवंशी की तरह उसका भी सच सामने आ ही गया। यह भी पता चला है कि अजलि उर्फ अंजू नाम की इस महिला ने एमएसी पास और बीएड कर रहे अपने पति की हत्या, जिस प्रेमी को पाने के लिए कराई वह वेटर का काम करता है।
श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर की रहने वाली अंजलि की शादी तीन महीने पहले 1-केएलएम गांव के आशीष के साथ हुई थी। दोनों की यह जोड़ी परिवारवालों ने काफी सोच-समझकर और दोनों को एक दूसरे के लिए लायक समझकर बनाई थी। आशीष जियोलॉजी में एमएससी कर चुका था और बीएड कर रहा था। अंजलि भी अभी एमकॉम की पढ़ाई कर रही थी। आशीष को उसके चाचा और चाची ने गोद लिया था, जिनका अपना कोई बेटा नहीं थी। आशीष को बड़े लाड़-प्यार से पालने वाली मां ने अपनी भतीजी से 30 जनवरी को शादी कराई।
हत्या करके हादसा और लूट बताने की कोशिश
दरअसल, घटना के दिन अंजलि और आशीष, आशीष के चचेरे भाई अंकित और उसकी पत्नी के साथ शाम को टहलने निकले थे। अंकित ने कहा, 'हम गांव की तरफ यूं ही टहलने गए थे। हम आमतौर पर सुनसान रास्ते की तरफ नहीं जाते थे। आशीष ने मुझे और मेरी पत्नी को घर पर छोड़ दिया। इसके बाद अंजलि के कहने पर वे उधर की तरफ चले गए।' बाद में परिवार को बताया कि आशीष और अंजलि बेहोशी की हालत में पाए गए। माना गया कि यह हिंट एंड रन का मामला है। आशीष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं खुद को अचेत दिखाने वाली अंजलि ने दावा किया कि उसके सोने के गहने भी छीन लिए गए।
आशीष के शरीर पर मौजूद चोट के निशान अंजलि के दावों से अलग कहानी कह रहे थे। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि यह हादसा नहीं बल्कि साजिश के तहत की गई हत्या थी, जिसकी प्लानिंग खुद अंजलि ने की थी। अंजलि ने पति की हत्या अपने प्रेमी संजू के लिए कराई जो शादी जैसे समारोह में वेटर का काम करता है। अब तक की जांच के मुताबिक संजू और उसके दो दोस्त सड़क किनारे झाड़ियों में छिपे थे। जब अंजलि और आशीष वहां पहुंचे तो उन्होंने अचानक हमला कर दिया। आशीष को रॉड से पीटा और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिर इसे हादसा दिखाने की कोशिश की गई। संजू के वहां से भागने से पहले अंजलि ने उनसे अपने गहने भी दे दिए।
अंजलि के लिए मांगी मौत की सजा
आशीष के गांव में लोग इस घटना से बेहद दुखी और सन्न हैं। वे याद करते हैं कि कैसे दोनों की शादी धूमधाम से कराई गई थी और अंजलि आशीष के परिवार में काफी घुलमिल गई थी। परिवार के लोगों का कहना है कि अंजलि का व्यवहार सामान्य दिखता था। किसी को ऐसी उम्मीद नहीं थी। आशीष के परिजन और आसपास के लोग अंजलि के लिए मौत की सजा की मांग कर रहे हैं।
इस वजह से भी चकित हैं लोग
आशीष और अंजलि के परिवारों को जानने वाले लोग इसलिए भी चकित हैं कि कैसे वह एक इतने योग्य पति की हत्या ऐसे शख्स के लिए करा सकती है जिसके लिए अपना गुजारा करना भी मुश्किल है। आशीष का परिवार समृद्ध है, वह खुद अच्छा पढ़ा-लिखा योग्य युवक था, जबकि अंजलि ने जिस संजू के लिए हत्या कराई वह एक वेटर के रूप में काम करता है और मुश्किल से गुजारा कर पाता होगा।
दो दोस्तों के साथ की हत्या
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संजू ने कुछ साल पहले अपने पिता को खो दिया। उसके दो भाई और दो बहने हैं। एक अधिकारी ने कहा, 'वह शादी और अन्य समारोह में कैटरिंग में वेटर के रूप में काम करता है। उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। उसने अपनो दोस्तों रोहित उर्फ रॉकी और बादल के साथ हत्या को अंजाम दिया।'
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप


