राजस्थान में बड़ा हादसा, ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, 4 की मौत; 16 घायल

Jan 20, 2026 08:51 pm ISTAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, जोधपुर
share

राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां श्रद्धालुओं से भरी बस के ट्रेलर ट्रक के टकराने से 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना शाम लगभग 4:30 बजे केरू गांव में मुलनादा राजघराने की चौकी के पास हुई।

राजस्थान में बड़ा हादसा, ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, 4 की मौत; 16 घायल

राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस के ट्रेलर ट्रक के टकराने से 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना शाम लगभग 4:30 बजे केरू गांव में मुलनादा राजघराने की चौकी के पास हुई।

पुलिस ने बताया कि बस में सवार 20 यात्री जैसलमेर जिले के रामदेवरा स्थित बाबा रामदेव के मंदिर से लौट रहे थे। सभी यात्री गुजरात के अरावली जिले के रमना रूपन गांव के निवासी थे। घायल यात्रियों को इलाज के लिए एमडीएम अस्पताल ले जाया गया।पुलिस ने बताया कि शवों को मुर्दाघर में रखा गया है और उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

वहीं उदयपुर के सविना थाना क्षेत्र में मंगलवार को ट्रक की टक्कर से मोटर साइकिल पर सवार एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बलीचा की ओर से तेज गति से आए ट्रक ने आगे जा रही मोटर साइकिल को चपेट में ले लिया। इससे मोटर साइकिल पर सवार 26 साल के अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई और 30 साल का दीपेश कटारा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल दीपेश को गंभीर हालत में एमबी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

वार्ता से इनपुट

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें