Hindi Newsराजस्थान न्यूज़Raid on the house of Mukesh Manveer, director of Debock Industries in Jaipur, vehicles worth Rs 100 crore seized
रोल्स रॉयस, बेंटले, मर्सडीज, लैंडक्रूजर,- जयपुर में ED की रेड; घर में मिलीं 100 करोड़ की गाड़ियां सीज

रोल्स रॉयस, बेंटले, मर्सडीज, लैंडक्रूजर,- जयपुर में ED की रेड; घर में मिलीं 100 करोड़ की गाड़ियां सीज

संक्षेप: इनमें रोल्स रॉयस, बेंटले, मर्सडीज, लैंडक्रूजर जैसी महंगी कारें शामिल हैं। कई ठिकानों पर छापामारी हुई। इसमें कंपनी के संचालक मुकेश मनवीर का घर भी शामिल था। संचालक पर 100 करोड़ से ज्यादा के घोटाले का आरोप है।

Mon, 7 July 2025 12:57 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर
share Share
Follow Us on

जयपुर में ईडी ने डिबॉक इंडस्ट्रीज और नेचुरो इंडिया बुल कंपनी पर छापामारी की। रेड के दौरान नकदी के अलावा करीब 100 करोड़ रुपये कीमत वाली लग्जरी कारें भी सीज की गईं। इनमें रोल्स रॉयस, बेंटले, मर्सडीज, लैंडक्रूजर जैसी महंगी कारें शामिल हैं। कई ठिकानों पर छापामारी हुई। इसमें कंपनी के संचालक मुकेश मनवीर का घर भी शामिल था। संचालक पर 100 करोड़ से ज्यादा के घोटाले का आरोप है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ये छापामारी वैशाली नगर, लोहिया कॉलोनी, टोंक, कोटा सहित कई ठिकानों पर हुई, लेकिन रेड का केंद्र बिन्दु जयपुर में मुकेश मनवीर का घर ही था। ईडी के मुताबिक संचालक के घर से 78 लाख रुपये की नकदी समेत 100 करोड़ रुपये की कीमत की कारें सीज की गई हैं। ई़डी की ये कार्रवाई मुकेश के अलावा कंपनी के अन्य शीर्ष नेतृत्व वाले कर्मचारियों के साथ भी हो रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी के प्रमोटर्स गौरव जैन, ज्योति समेत कई अन्य पर भी ईडी कार्रवाई कर रही है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अपने आपको टेलीफोन एडवायजरी कमेटी में बतौर सदस्य बताता है। उसने अपने ऑफिस के बाहर एक पोस्टर लगा रखा है, जिसमें उसने अपने आपको एडवाइजर होने का दावा किया है। उसके राजनीतिक संबंध भी रहे हैं। फिलहाल 100 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है और ईडी जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

मुकेश इससे पहले चुनाव भी लड़ चुका है। उसने साल 2019 में लोकसभा का चुनाव शिवसेना के प्रत्याशी के तौर पर लड़ा था। उस दौरान चुनाव प्रचार में बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत भी शामिल हुई थीं। हालांकि मुकेश को इस चुनाव में बुरी हार का सामना करना पड़ा था। उसे महज 4900 वोट मिल थे, मतलब इतने कम वोट की जमानत तक जब्त हो गई थी।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta
IIMC दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। खबरों की दुनिया के अलावा साहित्य पढ़ना, फिल्में देखना और गाने सुनना पसंद है। और पढ़ें
इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और राजस्थान उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।