राजस्थान में अरबों का खेल! 600 मिलियन डॉलर की परियोजनाएं चल रहीं, अब 500 मिलियन और आने वाला
राजस्थान में एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के सहयोग से वर्तमान में 600 मिलियन डॉलर से अधिक की परियोजनाएं संचालित की जा रही है और आगामी समय में एडीबी के माध्यम से शहरी आधारभूत ढांचा विकास के लिए 500 मिलियन डॉलर का नवीन कार्यक्रम हाथ में लिया जाना प्रस्तावित है।

राजस्थान में एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के सहयोग से वर्तमान में 600 मिलियन डॉलर से अधिक की परियोजनाएं संचालित की जा रही है और आगामी समय में एडीबी के माध्यम से शहरी आधारभूत ढांचा विकास के लिए 500 मिलियन डॉलर का नवीन कार्यक्रम हाथ में लिया जाना प्रस्तावित है।
एडीबी की कंट्री डायरेक्टर मियो ओका ने बुधवार को यहां एक बैठक में बताया कि 600 मिलियन डॉलर से अधिक की परियोजनाओं में मुख्यतः राजस्थान शहरी आधारभूत संरचना, राजस्थान हाई-वे निवेश कार्यक्रम है। राज्य के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एडीबी के सहयोग से संचालित शहरी विकास, परिवहन, मेट्रो विस्तार एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी परियोजनाओं को विकसित राजस्थान 2047 के लक्ष्य की आधारशिला बताते हुए उन्हें समयबद्ध गति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। श्री श्रीनिवास एडीबी की कंट्री डायरेक्टर के नेतृत्व में आये दल के साथ समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए।
मुख्य सचिव द्वारा इस कार्यक्रम के तहत लिये जाने वाले कार्यों की डीपीआर शीघ्र तैयार करने के लिए निर्देश दिये गये। जयपुर में मेट्रो का द्वितीय चरण के लिये भी एडीबी के माध्यम से वित्तीय सहायता प्राप्त की जानी प्रस्तावित है। यह प्रस्ताव एडीबी में उच्च स्तर पर स्वीकृति के लिए वर्तमान में प्रक्रियाधीन है। मुख्य सचिव द्वारा जयपुर मेट्रो रेल परियोजना के द्वितीय चरण के शेष पैकेज की निविदा भी शीघ्र जारी करने हेतु निर्देश दिये गये।
एडीबी द्वारा राज्य के वन अभ्यारण्यों में इकोसिस्टम को बहाल करने एवं वन्य जीवों एवं आदमी में मध्य संघर्ष को कम करने के लिये एक नवीन परियोजना स्वीकृत किया जाना प्रस्तावित है। मुख्य सचिव द्वारा इन परियोजना की स्वीकृति को त्वरित गति से आगे बढ़ाने के लिये निर्देशित किया गया।
लेखक के बारे में
Ratan Guptaरतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
और पढ़ें

