Hindi Newsराजस्थान न्यूज़Private buses will not operate in Rajasthan on Saturday, as bus operators will be on strike
राजस्थान में शनिवार को थमे रहेंगे निजी बसों के पहिए, बस ऑपरेटरों ने हड़ताल पर जाने का किया ऐलान

राजस्थान में शनिवार को थमे रहेंगे निजी बसों के पहिए, बस ऑपरेटरों ने हड़ताल पर जाने का किया ऐलान

संक्षेप:

इस एक दिवसीय हड़ताल के दौरान शनिवार को राजस्थान की लोक परिवहन एवं स्टेज कैरिज बसें, अनुबंधित एवं उपनगरीय बसें, ग्रामीण एवं सिटी बसें, स्कूल, फैक्ट्री बसें आदि की बस सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी।

Jan 23, 2026 09:52 pm ISTSourabh Jain वार्ता
share Share
Follow Us on

राजस्थान के बस ऑपरेटरों ने परिवहन विभाग पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए और मोटर वाहन अधिनियम विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के विरोध में 24 जनवरी को राज्यव्यापी हड़ताल करने का ऐलान किया है। राजस्थान बस संचालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण साहू के आह्वान पर आयोजित इस हड़ताल के दौरान पूरे राज्य में निजी बसों के पहिए थमे रहेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

संघ के प्रदेश प्रवक्ता जगदीश चन्द्र ओझा ने इस बारे में शुक्रवार को जानकारी देते हुए कहा कि परिवहन आयुक्त द्वारा राज्य के व्यावसायिक वाहनों, विशेषकर निजी बस संचालकों पर अनुचित दबाव बनाया जा रहा है। आगे उन्होंने कहा कि मोटर वाहन अधिनियम में प्रावधान न होने के बावजूद निजी बसों के गलत चालान काटे जा रहे हैं, परिवहन अधिकारियों को अवैध लक्ष्य दिए जा रहे हैं और जिसे पूरा न करने पर उनकी आईडी तक बंद की जा रही है।

ओझा ने बताया कि रूट पर चल रही बसों से यात्रियों को बीच रास्ते पर उतारने जैसे कृत्य भी किए जा रहे हैं, जो पूरी तरह अमानवीय और नियम विरुद्ध हैं। स्टेज कैरिज बसों में जंगला और सीढ़ी लगी रहने का स्पष्ट प्रावधान होने के बाद भी जबरन इन्हें उतरवाया जा रहा है और वाहनों को सीज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान MLALAD: जयपुर के कई विधायकों ने 50% भी नहीं खर्च किया फंड
ये भी पढ़ें:राजस्थान में हर छठी गर्भवती महिला थायरॉइड से प्रभावित, पढ़िए पूरी खबर
ये भी पढ़ें:राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 41 जिलों के प्रभारी सचिव बदले
ये भी पढ़ें:राजस्थान में ओलावृष्टि-आंधी और तेज बारिश, जयपुर में सीजन की पहली मावठ

उन्होंने कहा कि शनिवार को एक दिवसीय हड़ताल के दौरान राजस्थान की लोक परिवहन एवं स्टेज कैरिज बसें, अनुबंधित एवं उपनगरीय बसें, ग्रामीण एवं सिटी बसें, स्कूल, फैक्ट्री बसें आदि की बस सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain
सौरभ जैन पत्रकारिता में लगभग 15 वर्ष से जुड़े हुए हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत जुलाई 2009 में ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है। सौरभ को राजनीति, बॉलीवुड और खेल की खबरों में विशेष रुचि है। और पढ़ें
इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और राजस्थान उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।