गन साफ करते वक्त अचानक हुआ फायर, पुलिसकर्मी को लगी गोली; अस्पताल में भर्ती
बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद हरपाल काफी देर तक दर्द से कराहते रहे, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने बिना देर किए उन्हें निजी अस्पताल भिजवाया।

खैरथल जिले के मुंडावर थाना परिसर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब थाने में तैनात पुलिसकर्मी हरपाल को गोली लगने की घटना सामने आई। घटना के बाद पूरे थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल पुलिसकर्मी को तत्काल उपचार के लिए बहरोड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी जुटाई।
किशनगढ़बास डीएसपी लाल सिंह ने बताया की मुंडावर थाने में तैनात पुलिसकर्मी हरपाल हथियार की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई और हरपाल घायल हो गए। गोली लगने की आवाज सुनते ही थाना परिसर में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और तुरंत घायल को संभालकर अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद हरपाल काफी देर तक दर्द से कराहते रहे, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने बिना देर किए उन्हें निजी अस्पताल भिजवाया।
हादसा मानकर जांच कर रही पुलिस
घटना के बाद मुंडावर थाना परिसर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और अधिकारी एकत्रित हो गए। पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और यह जानने का प्रयास शुरू किया कि आखिर हथियार से गोली कैसे चली। पुलिस फिलहाल इसे हादसा मानकर जांच कर रही है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। हथियार की तकनीकी जांच भी कराई जा सकती है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि गोली गलती से चली या फिर हथियार में कोई तकनीकी खराबी थी।
अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे
सूत्रों के अनुसार घटना के समय थाना परिसर में अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। गोली चलने की आवाज सुनते ही कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। बाद में पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभाला और घायल पुलिसकर्मी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों की टीम हरपाल के उपचार में जुटी हुई है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है, हालांकि डॉक्टरों की निगरानी लगातार जारी है।
पुलिस विभाग में चिंता का माहौल
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस विभाग में भी चिंता का माहौल देखने को मिला। वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही थाना स्टाफ से भी घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हथियार की सफाई के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।
मुंडावर थाना में हुई इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हथियारों की सुरक्षा और सावधानी को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। पुलिस अधिकारी अब पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह पूरी घटना किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल पुलिस प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच में जुटा हुआ है।
रिपोर्ट हंसराज
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग


