कल PM का राजस्थान दौरा, जानिए क्या-क्या तैयारियां; कौन से रास्ते रहेंगे बंद

Sachin Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

प्रधानमंत्री Narendra Modi के बालोतरा दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। पचपदरा स्थित एचपीसीएल रिफाइनरी के उद्घाटन कार्यक्रम को देखते हुए करीब 5 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

कल PM का राजस्थान दौरा, जानिए क्या-क्या तैयारियां; कौन से रास्ते रहेंगे बंद

प्रधानमंत्री Narendra Modi के बालोतरा दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। पचपदरा स्थित एचपीसीएल रिफाइनरी के उद्घाटन कार्यक्रम को देखते हुए करीब 5 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए 6 अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं, वहीं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान भी लागू किया गया है।

हाईटेक रिफाइनरी का उद्घाटन,

पीएम मोदी पचपदरा में देश की पहली हाईटेक बीएस-6 मानक HPCL रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पर करीब 3 बीघा क्षेत्र में विशाल पांडाल तैयार कराया है। पांडाल के बीच से सड़क बनाई गई है, जहां से प्रधानमंत्री लोगों का अभिवादन करते हुए मंच तक पहुंचेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक और कंपनी स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

तीन डिवीजन में बंटी सुरक्षा व्यवस्था

जोधपुर रेंज के आईजी सत्येंद्र सिंह के अनुसार सुरक्षा को लेकर व्यापक प्लानिंग की गई है। 3 डीआईजी और 12 एसपी के नेतृत्व में पुलिस बल को तीन डिवीजन में बांटा गया है। हर संवेदनशील पॉइंट पर बैरिकेडिंग की गई है, ताकि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

इसके अलावा 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। पुलिसकर्मियों को विशेष ब्रीफिंग दी गई है और लोगों से अपील की गई है कि वे मोबाइल के अलावा अन्य सामान सभा स्थल पर न लाएं।

हवाई मार्ग से पहुंचेंगे पीएम, एक घंटे का दौरा

कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी 21 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे उतरलाई एयरस्ट्रिप पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए रिफाइनरी स्थल तक जाएंगे। रिफाइनरी का निरीक्षण करने के साथ वे अधिकारियों और निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों से बातचीत करेंगे। इसके बाद वे ओपन वाहन में सवार होकर पांडाल के बीच से गुजरते हुए जनसभा स्थल तक पहुंचेंगे और लोगों का अभिवादन करेंगे।

अलग-अलग जिलों के लिए अलग रूट और पार्किंग

प्रशासन ने बाड़मेर, जैसलमेर, उदयपुर, सिरोही, जालोर, पाली, जोधपुर, नागौर, अजमेर और राजसमंद सहित विभिन्न जिलों से आने वाले लोगों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए हैं।

बायतू, बागुण्डी सर्किल और नेशनल हाईवे-25 के आसपास विभिन्न पार्किंग जोन बनाए गए हैं, जहां छोटे वाहनों, बसों और दोपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं।

इसी तरह जोधपुर और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले वाहनों के लिए बाईपास और ओवरब्रिज रूट तय किए गए हैं, ताकि ट्रैफिक का दबाव कम किया जा सके।

कस्बाई क्षेत्रों के लिए विशेष व्यवस्था

बालोतरा कस्बे से आने वाले वाहनों के लिए अलग पार्किंग P-1 निर्धारित की गई है। वहीं फलौदी, शेरगढ़ और बालेसर की तरफ से आने वाले वाहनों को मेगा हाईवे और बाड़मेर रोड के जरिए निर्धारित पार्किंग स्थलों तक पहुंचाया जाएगा।

कॉमर्शियल वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए भारी और कॉमर्शियल वाहनों के लिए विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया गया है।

बाड़मेर से जोधपुर जाने वाले भारी वाहनों को फलसुंड, गिड़ा, पाटोदी और नागाणा के रास्ते भेजा जाएगा। वहीं सिणधरी, गुड़ामालानी और धोरीमन्ना से आने वाले वाहनों को भारतमाला रोड के जरिए डायवर्ट किया गया है।

बालोतरा और पचपदरा से गुजरने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं, ताकि मुख्य कार्यक्रम स्थल के आसपास ट्रैफिक का दबाव कम रहे।

आमजन की सुविधा पर फोकस

प्रशासन का कहना है कि पूरे आयोजन में आमजन की सुविधा को प्राथमिकता दी गई है। पार्किंग से लेकर रूट मैनेजमेंट और सुरक्षा व्यवस्था तक हर स्तर पर प्लानिंग की गई है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

Sachin Sharma

लेखक के बारे में

Sachin Sharma

सचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)
सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।

सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।

शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।