Hindi News राजस्थान PM Modi Rajasthan Rally LIVE : जयपुर में PM मोदी का रोड शो, कांग्रेस पर चलाए चुभने वाले तीर

PM Modi Rajasthan Rally LIVE : जयपुर में PM मोदी का रोड शो, कांग्रेस पर चलाए चुभने वाले तीर

PM Modi Rajasthan Rally Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को को राजस्थान में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन बड़ी जनसभा कर प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर जमकर तीखे हमले बोले।

PM Modi Rajasthan Rally LIVE : जयपुर में PM मोदी का रोड शो, कांग्रेस पर चलाए चुभने वाले तीर
pm modi road show in jaipur
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Praveen SharmaEdited By: Krishna Singh
Tue, 21 Nov 2023 06:58 PM

PM Modi Rajasthan Rally Live Updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को को राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशियों के समर्थन बड़ी जनसभा कर प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर जमकर तीखे हमले किए। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की जननी है। मोदी ने कहा कि भाजपा सेवा, सुशासन, विकास, गरीब कल्याण और महिला सशक्तिकरण की पर्याय है। मोदी ने राजस्थान के कोटा में विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, महंगाई और भाई-भतीजावाद से छुटकारा दिला सकती है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। यहां जो जादूगर है, वो चाहे दुनिया भर के जादू कर ले, काला जादू कर ले, लेकिन राजस्थान की जनता के जादू की ताकत के सामने इस जादूगर की कोई ताकत नहीं चलेगी। इसलिए जादूगर के देखते-देखते 3 दिसंबर को यहां से कांग्रेस छूमंतर हो जाएगी।

वहीं, राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने आज जयपुर में अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। इस घोषणापत्र में कांग्रेस ने किसानों का 2 लाख रुपये का ब्याज मुक्त कर्ज, जातीय जनगणना कराने का वादा, ओपीएस को लेकर कानून बनाने और 5 साल में 10 लाख नौकरियां देने सहित कई बड़े वादे किए हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 (Rajasthan Assembly Election 2023) के लिए कांग्रेस और भाजपा समेत सियासी दलों के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जयपुर में रोड शो करने आ रहे हैं। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की भी तीन रैलियां और रोड शो निर्धारित हैं। इनके अलावा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज सुबह जयपुर में राजस्थान के लिए घोषणा पत्र का विमोचन कर करने के बाद दोपहर को उदयपुर जिले के मावली में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, राहुल गांधी भी आज राजस्थान के वल्लभनगर, अकोली और बायतु में तीन विशाल जनसभाओं को संबोधित करने आ रहे हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सभी सभाओं में अशोक गहलोत की अगुवाई वाली राजस्थान की कांग्रेस को भ्रष्टाचार, अपराध और तुष्टिकरण के मुद्दों को लेकर जमकर घेर रह हैं। वहीं कांग्रेस भी इसके पलटवार में राजस्थान में भाजपा के नेताओं पर राजनीतिक लाभ पाने के लिए नफरत फैलाने और धर्म के इस्तेमाल का करने का आरोप लगा रही है। राजस्थान की सभी 200 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को की जाएगी।

Tue, 21 Nov 2023 06:51 PM

जयपुर में PM मोदी का भव्य रोड शो

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार शाम को जयपुर में भव्य रोड-शो में हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सड़क के दोनों किनारों पर लोग मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे।  

Tue, 21 Nov 2023 05:42 PM

दंगो के आरोपी मुख्यमंत्री के आवास पर करते हैं दावत- मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के करौली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछ्ले साल नववर्ष की शोभायात्रा के दौरान करौली में जो हुआ, आप उसे भूल सकते हैं क्या? करौली में पत्थरबाजी में कितने ही लोग लहूलुहान हो गए, कितनों का व्यापार-कारोबार चौपट हो गया... ये हमले इसलिए नहीं रुकते हैं, क्योंकि दंगो के आरोपी मुख्यमंत्री के आवास पर दावत करते हैं। जो अपराधियों को दावत देती है, क्या वह कांग्रेस आपकी रक्षा कर सकती है?

Tue, 21 Nov 2023 04:59 PM

कांग्रेस पास भ्रष्टाचार, अत्याचार, तिरस्कार की गारंटी- जेपी नड्डा

राजस्थान के बीकानेर में कांग्रेस के घोषणापत्र पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- कांग्रेस के घोषणा पत्र पर कोई विश्वास नहीं करता। इनके (कांग्रेस) पास केवल भ्रष्टाचार, अत्याचार, किसानों के तिरस्कार, महिलाओं के उत्पीड़न की गारंटी है। गारंटी है तो प्रधानमंत्री मोदी की है, जिनके साथ दुनिया चल रही है, देश चल रहा है, प्रदेश चल रहा है, राजस्थान चल रहा है।

Tue, 21 Nov 2023 03:28 PM

भ्रष्टाचारियों को डालेंगे सलाखों के पीछे- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के किशनगढ़ बास विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सूबे की अशोक गहलोत सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने राजस्थान के 40 लाख युवाओं को धोखा दिया है। इतने पेपर लीक होने के बाद भी गहलोत जी कह रहे हैं कि मुझे एक मौका और दीजिए। राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने के बाद हम भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को सलाखों के पीछे डालेंगे। 

Tue, 21 Nov 2023 02:39 PM

PM Modi Rally : ऐसी कोई परीक्षा या पेपर नहीं, जो कांग्रेस ने बेचा नहीं : मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोटा शिक्षा की और युवाओं के लिए सपनों की भी नगरी है। देशभर के युवा यहां पढ़ने आते हैं। कोटा से बेहतर कौन जानता है कि सपनों का क्या मतलब होता है, लेकिन कांग्रेस ने पिछले 5 साल में बार-बार राजस्थान के युवाओं के सपनों को तोड़ा है। ऐसी कोई परीक्षा या पेपर नहीं, जो कांग्रेस ने बेचा नहीं। कांग्रेस का पेपर लीक माफिया युवाओं के सपनों पर भारी पड़ गया, इसलिए राजस्थान बेरोजगारी के मामले में देश में अग्रणी है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि परीक्षा के पेपर लूटकर जिसने भी अपने लॉकर भरे हैं, उसका लॉकर टूटेगा और वो लॉकअप में जाएगा। ये भी मोदी की गारंटी है।

Tue, 21 Nov 2023 02:35 PM

Rajasthan Election Live : केजरीवाल अलवर में कर रहे रोड शो

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राजस्थान के अलवर जिले के थानागाजी में रोड शो कर रहे हैं।  
 

Tue, 21 Nov 2023 02:32 PM

PM Modi Rally Live : मोदी बोले- सूरमाओं की इस धरा को कांग्रेस ने दंगाइयों का खुला मैदान बना दिया

पीएम मोदी ने कहा कि सूरमाओं की इस धरा को कांग्रेस ने दंगाइयों का खुला मैदान बना दिया है। PFI एक आतंकी संगठन है, भारत सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगाया हुआ है, लेकिन कोटा में PFI का जुलूस निकलता है और कांग्रेस सरकार सोई हुई है। तुष्टिकरण की गुलाम कांग्रेस सरकार आतंक परस्तों से डरती है और राजस्थान का भला चाहने वालों पर कार्रवाई करती है।

Tue, 21 Nov 2023 02:29 PM

PM Modi Rally Live : BJP राजस्थान में सरकार बनने पर चंबल रिवर फ्रंट हादसे की जांच करवाएगी : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने चंबल रिवर फ्रंट में कैसे-कैसे घोटाले किए हैं, वो भी आप सबको पता है। लोगों पर दबाव बनाकर कांग्रेस ने जिन घंटों को जबरन खुलवाने की कोशिश की, उसने एक गरीब मजदूर और एक इंजीनियर का जीवन छीन लिया। आज लोग खुलकर आरोप लगा रहे हैं कि गहलोत सरकार 25 नवंबर को वोटिंग वाले दिन ये घंटा खुलवाने के दबाव डाल रही थी। राजस्थान में बनने वाली भाजपा सरकार न सिर्फ इस हादसे की जांच करवाएगी, बल्कि सबके लिए न्याय भी सुनिश्चित करेगी। 

Tue, 21 Nov 2023 02:18 PM

PM Modi Rally Live : राजस्थान के लोगों ने कांग्रेस के राज में सिर्फ तबाही देखी : मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 2-4 दिन में कुछ लोगों ने मुझे सोशल मीडिया पर बच्चों के कुछ वीडियो भेजे हैं। वीडियो में ये बच्चे कह रहे हैं - गहलोत जी कोनी मिले वोट जी। ये साफ बता रहा है कि बच्चे भी अपना भविष्य कांग्रेस के हाथों में सुरक्षित नहीं देख रहे हैं। राजस्थान के लोगों ने कांग्रेस के राज में सिर्फ तबाही देखी। कांग्रेस राजस्थान को फिर से बीमारू राज्य बनाना चाहती है। कांग्रेस के नेता सिर्फ अपनी तिजोरी भरने पर ध्यान दे रहे हैं, राजस्थान की जनता को वो लोग भूल गए हैं।

Tue, 21 Nov 2023 02:15 PM

PM Modi Rally Live : मोदी बोले- राजस्थान में कांग्रेस सरकार को लेकर घनघोर गुस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार को लेकर जिस तरह का घनघोर गुस्सा है, ऐसा मैंने पहले कभी नहीं देखा। राजस्थान के युवा कांग्रेस से मुक्ति चाहते हैं। राजस्थान की महिलाएं, किसान, व्यापारी, कारोबारी, दुकानदार सब कांग्रेस से मुक्ति चाहते हैं। ये लोग कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का नेतृत्व करने वाले लोग हैं।

Tue, 21 Nov 2023 02:13 PM

PM Modi Rally Live : भाजपा ही भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, महंगाई और भाई-भतीजावाद से छुटकारा दिला सकती है : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के कोटा में विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, महंगाई और भाई-भतीजावाद से छुटकारा दिला सकती है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। यहां जो जादूगर है, वो चाहे दुनिया भर के जादू कर ले, काला जादू कर ले, लेकिन राजस्थान की जनता के जादू की ताकत के सामने इस जादूगर की कोई ताकत नहीं चलेगी। इसलिए जादूगर के देखते-देखते 3 दिसंबर को यहां से कांग्रेस छूमंतर हो जाएगी।

Tue, 21 Nov 2023 02:10 PM

BJP Rajasthan Rally Live : राजस्थान में हर जगह लूट, भ्रष्टाचार और घोटाला : नड्डा

नड्डा ने कहा कि जहां कांग्रेस होगी, वहां भ्रष्टाचार होगा, लूट होगी, घोटाला होगा,
घपला होगा, अत्याचार होगा, व्यभिचार होगा, छलावा होगा, धोखा होगा। जहां भाजपा का कमल होगा, वहां तरक्की होगी, देश प्रदेश आगे बढ़ेंगे। नड्डा ने कहा गहलोत सरकार ने किसानों को धोखा दिया। इन्होंने यहां कर्जमाफी का वादा किया था, लेकिन आज 19,400 किसानों की जमीन कुर्क की जा चुकी है। गहलोत सरकार ने रामनवमी पर शोभायात्रा को रोका। कांवड़ यात्रा रोकी। 300 साल पुराना शिव मंदिर बुल्डोजर से ढहा दिया गया। यहां सर तन से जुदा के नारे लगे। आपको इसका जवाब 25 नवंबर को कमल का बटन दबाकर देना है।

Tue, 21 Nov 2023 01:54 PM

BJP Rajasthan Rally Live : आज राजस्थान की पहचान भ्रष्टाचार से होती है : जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा कि आज राजस्थान की पहचान भ्रष्टाचार से होती है, बहु-बेटियों के साथ अत्याचार करने वाले राज्य के रूप में होती है। यहां की सरकार द्वारा किसानों को धोखा दिया जा रहा है। आज राजस्थान की चर्चा दलितों के साथ अत्याचार और धार्मिक ध्रुवीकरण के कारण होती है। गहलोत सरकार ने धर्म के नाम पर दलितों, युवाओं और किसानों के साथ अत्याचार किया है। आपको 25 नवंबर को इसका जवाब देना है।

Tue, 21 Nov 2023 01:53 PM

Rajasthan Election Live : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान के धोद में की बड़ी जनसभा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज राजस्थान के धोद में बड़ी जनसभा की। नड्डा ने लोगों संबोधित करते हुए कहा कि जहां कमल होगा, वहां विकास होगा। राजस्थान ने संस्कारों में अपने आप को स्थापित किया। यहां के देव तुल्य लोगों ने देश को एक दिशा दी, लेकिन पिछले 5 साल में इस राजस्थान को गहलोत सरकार के खोट के कारण बहुत बड़ी चोट लगी है। राजस्थान को ग्रहण लग गया है।

Tue, 21 Nov 2023 01:33 PM

PM Modi Live : पीएम ने कहा- आपका सपना ही मोदी का संकल्प

पीएम ने कहा कि आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। मोदी जो भी गारंटी देता है, वो पूरा होकर रहती है। हमारा लक्ष्य है कि भाजपा सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं से कोई वंचित न रहे। इसके लिए 15 नवंबर से 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' हमने शुरू की है। मोदी की गारंटी है कि हर गरीब के घर पक्की छत हो, सस्ती दवाई मिले, मुफ्त इलाज हो, मुफ्त राशन मिले। केंद्र सरकार की जिन सुविधाओं का लाभ अबतक आपको नहीं मिला है, वो सुविधाएं देने के लिए मोदी की गारंटी वाली गाड़ी जल्द ही आपके इलाके में आ रही है।

Tue, 21 Nov 2023 01:31 PM

PM Modi Live : राजस्थान में कांग्रेस की लुटेरी सरकार जनता से किस तरह खिलवाड़ करती है : मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की लुटेरी सरकार जनता से किस तरह खिलवाड़ करती है, ये भी राजस्थान के लोग भलीभांति जानते हैं। कांग्रेस ने यहां बिजली के बिल कम करने की बात कही थी, लेकिन अब राजस्थान के हजारों भाई-बहनों को गहलोत सरकार बिजली बिल की रिकवरी के नोटिस भेज रही है। यही कांग्रेस का दोगलापन और फरेब है। कांग्रेस की नीतियों के कारण आज राजस्थान उन राज्यों में से एक है, जहां बेरोजगारी और महंगाई सबसे अधिक है। राजस्थान में भाजपा सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम किया था, लेकिन कांग्रेस सरकार ने टैक्स वापस बढ़ाकर लोगों की जेब काट ली है।

Tue, 21 Nov 2023 01:28 PM

PM Modi Rally Live : पीएम मोदी बोले- महिला सुरक्षा और महिला कल्याण भाजपा सरकार की प्राथमिकता

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि महिला सुरक्षा और महिला कल्याण भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। अपनी बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए आपके इस भाई ने मुफ्त गैस कनेक्शन दिए। इस रक्षाबंधन पर भी हमने उज्ज्वला के गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी राहत दी थी। अब राजस्थान भाजपा ने और भी सस्ता गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया है।

Tue, 21 Nov 2023 01:26 PM

PM Modi Rally Live : कांग्रेस सरकार जान-माल और सम्मान की सुरक्षा तक नहीं कर सकती'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दंगाइयों के साथ-साथ यहां कांग्रेस सरकार के मंत्री बहनों-बेटियों पर अत्याचार करने वालों के साथ भी खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस सरकार जान-माल और सम्मान की सुरक्षा तक नहीं कर सकती। उस सरकार को एक भी पल रहने का हक नहीं है। दीपावली पर हमारी माताएं-बहनें घर के कोने-कोने में सफाई करती हैं। वैसे ही हम सबको मिलकर राजस्थान से कांग्रेस की सफाई करनी है। किसी भी कोने में कांग्रेस बचनी नहीं चाहिए।

Tue, 21 Nov 2023 01:23 PM

PM Modi Rally Live : कांग्रेस के समर्थन से राजस्थान में समाज विरोधी ताकतों के हौसले बुलंद : मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आज कांग्रेस के समर्थन से राजस्थान में समाज विरोधी ताकतों के हौसले बुलंद हैं। झालावाड़ में दलित युवकों के साथ क्या हुआ, वो पूरे देश ने देखा हैं। कांग्रेस सरकार में छबड़ा और गंगधार में जो हुआ था, वो कोई भूल सकता है क्या? दंगाइयों पर कड़ा एक्शन होना चाहिए था, लेकिन छबड़ा दंगों का आरोपी, मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर रेड कार्पेट पर चलता है।

Tue, 21 Nov 2023 01:19 PM

PM Modi Rajasthan Rally Live : 'कांग्रेस ने राजस्थान की जनता को लुटेरों, दंगाइयों, अत्याचारियों और अपराधियों के हवाले कर दिया'

मोदी ने कहा कि अवैध खनन के तार किससे जुड़ रहे हैं, ये किसी से छिपा नहीं है। मैंने कहीं पढ़ा कि कांग्रेस के विधायक ने यहां के मंत्री के लिए कहा है - भाया रे भाया खूब खाया, एक गांव तो पूरा ही खाया। कांग्रेस में मंत्री हो, विधायक हो सब बेलगाम हैं और जनता त्रस्त है। कांग्रेस ने राजस्थान की जनता को लुटेरों, दंगाइयों, अत्याचारियों और अपराधियों के हवाले कर दिया है। इसलिए आज राजस्थान का बच्चा बच्चा कह रहा है - गहलोत जी कोनी मिले वोट जी।