सीरियल ब्लास्ट की साजिश मामले में अजमेर से शख्स गिरफ्तार, घरवाले बोले- इससे बेहतर होता वह मर जाता

Sourabh Jain वार्ता, अजमेर, राजस्थान
share

मामले का खुलासा होने के बाद अली अकबर के परिजनों ने बताया कि उन्हें भी इस मामले की जानकारी रविवार सुबह तभी मिली, जब पुलिस ने उनके घर पर दबिश दी। अकबर के दो छोटे बच्चे भी हैं।

सीरियल ब्लास्ट की साजिश मामले में अजमेर से शख्स गिरफ्तार, घरवाले बोले- इससे बेहतर होता वह मर जाता

राजस्थान के हनुमानगढ़ में सीरियल बम धमाकों की साजिश रचने के आरोपी अली अकबर को सुरक्षा एजेंसियों ने अजमेर के देहली गेट स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने रविवार को बताया कि पेशे से ऑटो ड्राइवर अली अकबर आठ मार्च को अजमेर में अपने परिजनों को जयपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन उसके बाद इसने फोन से कोई संपर्क नहीं रखा। पुलिस के मुताबिक आरोपी अली अकबर हनुमानगढ़ में सीरियल बम ब्लास्ट की साजिश रचने और आतंकी वारदात को अंजाम देने वाला था। साजिश के तहत मौके पर आरडीएक्स नहीं पहुंच पाया वरना बड़ी जनहानि होती।

तीन सालों से अजमेर में ऑटो चला रहा था अकबर

सूत्रों ने बताया कि अली अकबर पिछले तीन सालों से अजमेर में स्टेशन से दरगाह तक ऑटो चलाने का काम कर रहा था। फिलहाल पुलिस सहित तमाम सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से देख रही हैं। अली अकबर से पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान ही दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार कर लिया। जांच में जुटी टीमें हर बिंदु पर गहनता से पूछताछ कर रही हैं।

घरवालों को भी कार्रवाई के बारे में कुछ पता नहीं था

उधर मामले का खुलासा होने के बाद अली अकबर के परिजनों ने बताया कि उन्हें भी इस मामले की जानकारी रविवार सुबह तभी मिली, जब पुलिस ने उनके घर पर दबिश दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी अकबर दो छोटे बच्चों का पिता भी हैं।

घरवाले बोले- इससे बेहतर होता वह मर जाता

घटना के खुलासे के बाद परिजनों ने कहा कि इससे ज्यादा बेहतर यह होता कि वह मर जाता। परिजनों के अलावा अकबर के पड़ोसियों ने भी उसकी गिरफ्तारी पर हैरानी जताई है। उनका कहना है कि वह बेहद सीधा-सादा युवक था और ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। पड़ोसियों का कहना है कि आज तक मोहल्ले में उसका किसी से कोई विवाद तक नहीं हुआ था।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।