
रेलवे ने राजस्थान को एक साथ दी 5 स्पेशल ट्रेनों की सौगात; कहां जाएंगी, कहां रुकेंगी; देखें पूरा शेड्यूल
ये सभी ट्रेनें नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2026 से शुरू होंगी और फिलहाल इनकी घोषणा अगले साल 30 जून 2026 तक के लिए की गई है। एक अन्य खास बात यह है कि ये पांचों ट्रेनें हर दिन चलेंगी।
यात्रियों की बढ़ती संख्या तथा उनकी सुविधा को देखते हुए गाड़ियों की मांग भी लगातार बढ़ रही है, जिसे पूरा करने के उद्देश्य से उत्तर-पश्चिम रेलवे राजस्थान में 5 नई ट्रेनें शुरू करने जा रहा है। ये सभी ट्रेनें नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी साल 2026 से शुरू होंगी और फिलहाल इनकी घोषणा 30 जून 2026 तक के लिए की गई है। इस पांचों गाड़ियों के बारे में उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इनमें से एक ट्रेन 04801/04802 सीकर-जयपुर-सीकर रहेगी, दूसरी ट्रेन 09635/ 09636 जयपुर-रेवाडी-जयपुर रहेगी, तीसरी ट्रेन 04853/04854 सीकर-लोहारू-सीकर रहेगी, चौथी ट्रेन 04879/ 04880 मुनाबाव-बाडमेर-मुनाबाव रहेगी और पांचवीं ट्रेन 04705-04706 हनुमानगढ-जयपुर-हनुमानगढ़ हैं। सबसे खास बात यह है कि ये सभी ट्रेनें रोज चलेंगी। इनमें से एक भी साप्ताहिक नहीं है।
< 1. गाड़ी संख्या 04801, (सीकर-जयपुर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा)
कब से कब तक चलेगी- दिनांक 01.01.26 से 30.06.26 तक (181 ट्रिप)
कब प्रस्थान, कब आगमन-सीकर से प्रतिदिन 07.30 बजे रवाना होकर 10.20 बजे जयपुर पहुँचेगी।
गाड़ी संख्या 04802, (जयपुर सीकर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा)
कब से कब तक चलेगी- दिनांक 01.01.26 से 30.06.26 तक (181 ट्रिप)
कब प्रस्थान, कब आगमन- जयपुर से प्रतिदिन 19.35 बजे रवाना होकर 22.10 बजे सीकर पहुँचेगी।
स्टॉपेज- दोनों दिशाओं में सीकर, गोरियां, रानोली शिशु, पलसाना, बावडी ठिकरिया, सोंथलिया, रींगस, छोटा गुढा, गोविन्दगढ मलिकपुर, लोहरवाडा, चौमू सामोद, भट्टों की गली, नींदर बैनाड, ढेहर का बालाजी और जयपुर। इस रेलसेवा में डेमू रैक के कुल 10 डिब्बे होगे।
< 2. गाड़ी संख्या 09635 (जयपुर-रेवाडी प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा)
कब से कब तक चलेगी- दिनांक 01.01.26 से 30.06.26 तक (181 ट्रिप)
कब प्रस्थान, कब आगमन- जयपुर से प्रतिदिन 09.05 बजे रवाना होकर 14.00 बजे रेवाडी पहुँचेगी।
गाड़ी संख्या 09636, (रेवाडी-जयपुर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा)
कब से कब तक चलेगी- दिनांक 01.01.26 से 30.06.26 तक (181 ट्रिप)
कब प्रस्थान, कब आगमन- रेवाडी से प्रतिदिन 15.00 बजे रवाना होकर 19.55 बजे जयपुर पहुँचेगी।
स्टॉपेज- दोनों दिशाओं में जयपुर, गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, खातीपुरा, बस्सी, दौसा, कोलवाग्राम, अरनियां, बांदीकुई, बसवा, राजगढ़, मालाखेडा, अलवर, खैरथल, हरसोली, अजरका, बावल और रेवाडी। इस ट्रेन में 13 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 15 डिब्बे होंगे।
< 3. गाड़ी संख्या 04853, (सीकर-लोहारू प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा)
कब से कब तक चलेगी- दिनांक 01.01.26 से 30.06.26 तक (181 ट्रिप)
कब प्रस्थान, कब आगमन- सीकर से प्रतिदिन 21.25 बजे रवाना होकर 23.50 बजे लोहारू पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 04854, (लोहारू-सीकर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा)
कब से कब तक चलेगी- दिनांक 01.01.26 से 30.06.26 तक (181 ट्रिप)
कब प्रस्थान, कब आगमन- लोहारू से प्रतिदिन 04.20 बजे रवाना होकर 06.50 बजे सीकर पहुंचेगी।
स्टॉपेज- दोनों दिशाओं में सीकर, नवलगढ, बलवन्तपुरा चेलासी, डूंडलोद मुकन्दगढ, नुआं, झुंझुनूं, रतनशहर, चिडावा, सूरजगढ और लोहारू। इस रेलसेवा में डेमू रैक के कुल 10 डिब्बे होंगे।
< 4. गाड़ी संख्या 04879, (बाडमेर-मुनाबाव प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा)
कब से कब तक चलेगी- दिनांक 01.01.26 से 30.06.26 तक (181 ट्रिप)
कब प्रस्थान, कब आगमन- बाडमेर से प्रतिदिन 17.15 बजे रवाना होकर 19.30 बजे मुनाबाव पहुँचेगी।
गाड़ी संख्या 04880, (मुनाबाव-बाडमेर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा)
कब से कब तक चलेगी- दिनांक 01.01.26 से 30.06.26 तक (181 ट्रिप)
कब प्रस्थान, कब आगमन- मुनाबाव से प्रतिदिन 05.30 बजे रवाना होकर 07.45 बजे बाडमेर पहुंचेगी।
स्टॉपेज- दोनों दिशाओं में बाडमेर, जसाई, भाचभर, रामसर, गागरिया, गडरा रोड, लीलमा, जैसिंगडर और मुनाबाव। इस रेलसेवा में 08 द्वितीय साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।
< 5. गाड़ी संख्या 04705, (हनुमानगढ-जयपुर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा)
दिनांक 01.01.26 से 30.06.26 तक (181 ट्रिप)
कब प्रस्थान, कब आगमन- हनुमानगढ से प्रतिदिन 01.25 बजे रवाना होकर 11.50 बजे जयपुर पहुँचेगी।
गाड़ी संख्या 04706, (जयपुर-हनुमानगढ प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा)
दिनांक 01.01.26 से 30.06.26 तक (181 ट्रिप)
कब प्रस्थान, कब आगमन- जयपुर से प्रतिदिन 13.05 बजे रवाना होकर 23.45 बजे हनुमानगढ पहुँचेगी।
स्टॉपेज- दोनों दिशाओं में यह ट्रेन हनुमानगढ़, हनुमानगढ़ टाउन, टीबी, एलनाबाद, नोहर, दीपलाना, गोगामेडी, तहसील भादरा, अनूपशहर, सिद्धमुख, सादुलपुर, रामपुरा बेरी, लोहारू, सुरजगढ़, चिडावा, रतनशहर, झुंझुनू, नुआं, डूंडलोद मुकन्दगढ, नवलगढ, सीकर, पलसाना, रींगस, चौमू सामोद, ढेहर का बालाजी और जयपुर। इस रेलसेवा में 1 द्वितीय शयनयान, 11 द्वितीय साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बो सहित कुल 14 डिब्बे होगे।





