काम की बात: राजस्थान से झारखंड के बीच नई स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन; पांच राज्यों से गुजरेगी, 23 स्टेशनों पर रुकेगी
इस साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन को 16 अप्रैल से 11 जुलाई तक के लिए शुरू किया गया है। यह ट्रेन कोटा के सोगरिया स्टेशन से हर गुरुवार को रवाना होगी, वहीं वापसी में झारखंड के धनबाद से प्रत्येक शनिवार को चलेगी।

गर्मी के मौसम में यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए और इस दौरान उनकी परेशानी को कम करने के लिए पश्चिम-मध्य रेलवे राजस्थान से झारखंड के बीच एक नई सोगरिया (कोटा)-धनबाद-सोगरिया (कोटा) गाड़ी संख्या 09821/09822 साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। यह ट्रेन 16 अप्रैल से प्रत्येक गुरुवार की रात को सोगरिया से चलेगी और शनिवार तड़के धनबाद पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन शनिवार सुबह धनबाद से रवाना होगी और रविवार सुबह सोगरिया पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों तरफ कुल 13-13 फेरे लगाएगी। इस दौरान रास्ते में कुल पाँच राज्यों व 23 स्टेशनों से होकर गंतव्य तक पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच होंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 09821 सोगरिया (कोटा) से धनबाद जंक्शन साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 16 अप्रैल से 09 जुलाई 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को रवाना होगी, वहीं गाड़ी संख्या 09822 धनबाद जंक्शन से सोगरिया (कोटा) साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 18 अप्रैल से 11 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। इस ट्रेन की समय सारिणी कुछ इस प्रकार है…
सोगरिया (कोटा)-धनबाद जंक्शन साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर- 09821 (कुल 13 ट्रिप)
कब चलेगी- हर गुरुवार (16 अप्रैल से 09 जुलाई 2026 तक)
प्रारंभिक स्टेशन- सोगरिया (कोटा)
चलने का समय- रात्रि 23:10 बजे
इन स्टेशनों पर रुकेगी- बारां (23:53 बजे), सालपुरा (00:28 बजे), छबड़ा गुगोर (00:48 बजे), रूठियाई (01:50 बजे), गुना (02:20 बजे), अशोक नगर (03:05 बजे), सागर (05:35 बजे), दमोह (06:45 बजे), कटनी मुड़वारा (07:50 बजे), मैहर (09:40 बजे), सतना (11:00 बजे), मानिकपुर (13:00 बजे), प्रयागराज छिवकी (14:50 बजे), मिर्जापुर (16:48 बजे), पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (20:00 बजे), भभुआ रोड (20:45 बजे), सासाराम (21:20 बजे), डेहरी ऑन सोन (21:38 बजे), अनुग्रह नारायण रोड (21:53 बजे), गया जंक्शन (23:00 बजे), कोडरमा जंक्शन (00:20 बजे), पारसनाथ (01:00 बजे), नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जंक्शन गोमो (01:20 बजे) और शनिवार को रात 03:45 बजे धनबाद जंक्शन पहुंचेगी।
धनबाद जंक्शन-सोगरिया (कोटा) साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर- 09822 (कुल 13 ट्रिप)
कब चलेगी- हर शनिवार (18 अप्रैल से 11 जुलाई 2026 तक)
प्रारंभिक स्टेशन- धनबाद
चलने का समय- प्रातः 05:15 बजे
इन स्टेशनों पर रुकेगी- नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जंक्शन गोमो (05:45 बजे), पारसनाथ (06:05 बजे), कोडरमा (06:45 बजे), गया जंक्शन (08:05 बजे), अनुग्रह नारायण रोड (09:00 बजे), डेहरी ऑन सोन (09:18 बजे), सासाराम (09:38 बजे), भभुआ रोड (10:23 बजे), पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (11:10 बजे), मिर्जापुर (12:18 बजे), प्रयागराज छिवकी (14:25 बजे), मानिकपुर जंक्शन (17:28 बजे), सतना (18:30 बजे), मैहर (18:55 बजे), कटनी मुड़वारा (20:55 बजे), दमोह (22:30 बजे), सागर (23:50 बजे), अशोक नगर (02:00 बजे), गुना (03:35 बजे), रूठियाई (04:13 बजे), छबड़ा गुगोर (04:43 बजे), सालपुरा (04:58 बजे), बारां (05:33 बजे), सोगरिया (कोटा) (07:35 बजे) पहुंचेगी।
इस ट्रेन में यात्रा के इच्छुक यात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
लेखक के बारे में
Sourabh Jainसौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव
सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।
इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।
सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।


