नशे का इंजेक्शन लगाकर अगवा, गैंगरेप कर कुएं में फेंका, 4 दिन बाद आया होश; अलवर में 2 बच्चों की मां से दरिंदगी

अलवर, वार्ता
Follow us on Google News
share

अलवर में एक महीने से मायके में रह रही दो बच्चों की मां को कथित तौर पर अगवाकर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने महिला नशे का इंजेक्शन लगाकर घर से अगवा किया था। वारदात के बाद 4 दिन बाद महिला को होश आया।

नशे का इंजेक्शन लगाकर अगवा, गैंगरेप कर कुएं में फेंका, 4 दिन बाद आया होश; अलवर में 2 बच्चों की मां से दरिंदगी

राजस्थान के अलवर जिले में अब अपराधी पूरी तरह बेखौफ हो चुके हैं। रामगढ़ थाना क्षेत्र में मायके आई एक महिला को कथित तौर पर घर से नशे का इंजेक्शन लगाकर अगवाकर गैंगरेप करके उसे सूखे कुंए में फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला अगवा करने के लिए बाइक से आए थे आरोपी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वारदात बीते 3 जुलाई की रात करीब 11 बजे की है, जब महिला अपने मायके में थी और घर में उसके पिता भी मौजूद थे। देर रात तीन युवक बाइक से उसके घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। आवाज सुनकर महिला ने जब दरवाजा खोला तो दो युवक बाइक से नीचे उतरकर आए और महिला को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को नशे का इंजेक्शन लगा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी महिला को उठाकर अपने साथ ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे पास के एक सूखे कुएं में फेंककर फरार हो गए।

पीड़िता को 4 दिन बाद आया होश

चार दिन बाद उस महिला को होश आने पर उसने कुएं से आवाज लगाई। वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने महिला की आवाज सुनी और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से महिला को कुएं से बाहर निकाला। उस समय भी महिला पूरी तरह होश में नहीं थी। उसे तुरंत अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय ले जाकर आईसीयू में भर्ती कराया गया।

2 बच्चों की मां है महिला

पीड़िता के पिता ने बताया कि इलाज के दौरान जब महिला को होश आया तो उसने अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। महिला 3 जुलाई कि रात से लापता थी। उसके परिजनों ने काफी तलाश करने के बाद दूसरे दिन गुमशुदगी का मामला भी दर्ज करवाया था। महिला शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। वह पिछले एक महीने से अपने मायके में रह रही थी।

नसवारी के रहने वाले हैं आरोपी : पीड़िता

पीड़ित महिला के अनुसार आरोपी नसवारी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस पीड़िता और स्थानीय लोगों से बातचीत कर आरोपियों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरी गहनता से इस मामले की जांच में जुटी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। यह घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़नशे का इंजेक्शन देकर अगवा, गैंगरेप कर कुएं में फेंका; 2 बच्चों की मां से दरिंदगी