कोटा में खौफनाक मर्डर! रील के चलते नाबालिग को चाकुओं से गोदकर मार डाला

Mar 11, 2026 02:30 pm ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, कोटा
share

राजस्थान के कोटा जिले में खौफनाक घटना सामने आई है। मंगलवार देर रात को घात लगाकर बैठे बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह वारदात तब हुई जब मृतक अपने तीन दोस्तों के साथ बारां शादी समारोह में शामिल होकर वापस कोटा लौट रहा था।

कोटा में खौफनाक मर्डर! रील के चलते नाबालिग को चाकुओं से गोदकर मार डाला

राजस्थान के कोटा जिले में खौफनाक घटना सामने आई है। मंगलवार देर रात को घात लगाकर बैठे बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह वारदात तब हुई जब मृतक अपने तीन दोस्तों के साथ बारां शादी समारोह में शामिल होकर वापस कोटा लौट रहा था। इस दौरान कुछ बदमाशों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ चाकू मार कर मौत के घाट उतार दिया। यह वारदात शहर के उद्योग नगर थाना इलाके में प्रेम नगर चौथ माता मंदिर के पास सामने आई है। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने क्या बताया

इस मामले की जानकारी देते हुए उद्योग नगर थानाधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि चौथ माता मंदिर के पास झगड़े की सूचना मिली थी। जिसमें एक लड़के के चाकू लगे थे जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि घायल अवस्था में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। अभी तक की जानकारी में पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। संभावना है कि मृतक लड़का सोशल मीडिया पर रील बनाता था, जिसको लेकर बदमाश उससे रंजिश रखते थे।

वायरल रील के चलते होती थी जलन

वहीं मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर काफी रील बनाता था और उसकी रील भी काफी वायरल होती थी। इस कारण कुछ लड़के उससे जलते थे। पहले भी स्कूल जाते समय उसके साथ मारपीट की गई थी। मंगलवार को सभी लोग शादी में गए थे। वहां से वह घर लौट रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने उसे घेर कर हमला कर दिया। सामने आया है कि मृतक लड़के का मंगलवार को व्रत भी था। वहीं पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।