Hindi Newsराजस्थान न्यूज़MP refused permission to meet sonam Wangchuk in Jodhpur jail
वह आतंकी नहीं; सोनम वांगचुक से जेल में मिलने नहीं देने पर भड़के सांसद

वह आतंकी नहीं; सोनम वांगचुक से जेल में मिलने नहीं देने पर भड़के सांसद

संक्षेप:

राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद सोनम वांगचुक से मुलाकात की भरसक कोशिश के बाद भी जब सीपीआई-एम के सांसद अमरा राम सफल नहीं हुए तो वह सरकार पर भड़क उठे। उन्होंने कहा कि वांगचुक कोई आतंकवादी नहीं हैं और सरकार को यह साफ करना चाहिए कि किन शर्तों के आधार पर उनसे मुलाकात की जा सकती है।

Wed, 1 Oct 2025 01:28 PMSudhir Jha जोधपुर, पीटीआई
share Share
Follow Us on

राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद सोनम वांगचुक से मुलाकात की भरसक कोशिश के बाद भी जब सीपीआई-एम के सांसद अमरा राम सफल नहीं हुए तो वह सरकार पर भड़क उठे। उन्होंने कहा कि वांगचुक कोई आतंकवादी नहीं हैं और सरकार को यह साफ करना चाहिए कि किन शर्तों के आधार पर उनसे मुलाकात की जा सकती है। करीब आधे घंटे तक इंतजार के बाद सांसद को बिना मुलाकात ही सेंट्रल जेल से वापस लौटना पड़ा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सीकर के सांसद मंगलवार शाम को जेल पहुंचे तो उन्हें मेन गेट से थोड़ी-थोड़ी दूरी पर उन्हें पुलिस बैरिकेड मिले। उन्होंने जेल सुपरिंटेंडेंट को लिखकर सोनम वांगचुक से मुलाकात की अनुमति मांगी लेकिन प्रशासन ने नियमों का हवाला देते हुए उन्हें ना कह दिया। 24 सितंबर को लद्दाख में हिंसा के बाद एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की सख्त धाराओं में गिरफ्तार किया गया था और जोधपुर की सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया।

सांसद अमरा राम ने जेल के बाहर पत्रकारों से कहा, 'लद्दाख के लोगों से किए गए वादे पूरे नहीं किए गए। प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाई गई और उनके नेता सोनम वांगचुक को सलाखों के पीछे डाल दिया गया। वांगचुक कोई आतंकवादी नहीं हैं कि उनसे मुलाकात भी ना करनी दी जाए। सरकार को साफ करना चाहिए कि कब और किन शर्तों के तहत वांगचुक से मिलने दिया जाएगा।' उन्होंने केंद्र सरकार पर धोखाधड़ी और दमनकारी नीति का आरोप लगाया।

वांगचुक को यहां लाए जाने के बाद से हाई सिक्यॉरिटी जेल में सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया गया है। मेन गेट से काफी पहले ही कई बैरिकेड लगाए गए हैं और पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। किसी को बिना पूछताछ और वैध कारण से जाने नहीं दिया जा रहा है। सीसीटीवी के जरिए जेल परिसर के अंदर और बाहर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और राजस्थान उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।