कोलकाता के बाद जोधपुर के अस्पताल परिसर में गैंगरेप, घर से भागी नाबालिग के साथ वारदात

कोलकाता के बाद जोधपुर के अस्पताल परिसर में गैंगरेप, घर से भागी नाबालिग के साथ वारदात

संक्षेप:

  • कोलकाता के बाद राजस्थान के जोधपुर में नाबालिग के साथ दरिंदगी करने का मामला सामने आया है।जोधपुर के सरकारी हॉस्पिटल परिसर में 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़ित मां की डांट से नाराज होकर रविवार को घर से निकल गई थी।

Aug 27, 2024 05:39 pm ISTPrem Narayan Meena लाइव हिन्दुस्तान
share

कोलकाता के बाद राजस्थान के जोधपुर में नाबालिग के साथ दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। जोधपुर के सरकारी हॉस्पिटल परिसर में 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित मां की डांट से नाराज होकर रविवार को घर से निकल गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची है। अस्पताल के दो सफाई कर्मियों पर शक है। दोनों को हिरासत में लिया गया है।अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) निशांत भारद्वाज में बताया कि करीब 15  साल की एक लड़की को घर वालों ने किसी बात पर डांट दिया था। इससे नाराज होकर वह रविवार शाम घर से बिना बताए निकल गई थी। ‌‌वह रात को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल परिसर पहुंची, जहां दोनों युवकों ने लड़की को अकेली देखा। 

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आरोपियों की पहचान सफाई कर्मी के रूप हुई है, लेकिन अस्पताल अधीक्षक फतेह सिंह भाटी का कहना है कि एक आरोपी पहले हमारे यहां ठेकाकर्मी था, जबकि दूसरे की कोई जानकारी नहीं है। दोनों अस्पताल में काम नहीं कर रहे थे। पुलिस ने भी इस पर स्थिति साफ नहीं की है। अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हमने समीक्षा की है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी पुलिस ने देखे हैं, हम पुलिस का सहयोग कर रहे हैं।

दोनों आरोपी बहला फुसलाकर लड़की को अस्पताल परिसर के पीछे कैदी वार्ड के पास स्थित कोठरीनुमा जगह ले गए, जहां दोनों युवाओं ने बारी-बारी से किशोरी के साथ बलात्कार किया‌। फिर उसे छोड़ दिया‌। उधर, पीड़िता के घर से गायब होने का पता लगा तो पिता व अन्य परिजन ने तलाश की, लेकिन किशोरी नहीं मिली। पिता ने पुलिस को सूचना दी और बहला फुसलाकर भगा ले जाने की एफआईआर दर्ज करवाई।‌

पीड़िता दूसरे दिन शाम को अस्पताल परिसर के आस पास अकेले घूमते मिली‌। पुलिस उसे थाने ले गई और परिजन को थाने बुलाया। पुलिस ने पीड़िता से जांच व बयान लिए तो उसने दो युवकों पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया। पुलिस ने बहला फुसलाकर ले जाने की एफआईआर में सामूहिक बलात्कार और पोक्सो की धाराएं जोड़ी। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किए और मेडिकल करवाया।

सहायक पुलिस आयुक्त को मामले की जांच सौंपी गई है‌। एफएसएल ने मंगलवार को वारदात स्थल की जांच की और साक्ष्य एकत्रित किए। आरोपियों की पहचान करने के बाद संभावित ठिकानों पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 20 अगस्त को जोधपुर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना हुई थी। जोधपुर में 15 दिनों में तीसरी बार नाबालिग के साथ हैवानियत हुई है। मंगलवार (20 अगस्त) को को प्रताप नगर थाना क्षेत्र के डिफेन्स कॉलोनी में पार्क में खेल रही साढ़े तीन साल की मासूम का रेप हुआ। इस घटना के बाद शहर के लोगों में डर और गुस्सा है।

Prem Narayan Meena

लेखक के बारे में

Prem Narayan Meena
रंगीले राजस्थान के हर रंग पर नजर रखने वाले प्रेम नारायण मीना का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है। भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से पत्रकारिता में एमए करने वाले प्रेम लाइव हिन्दुस्तान से पहले दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका, नई दुनिया और न्यूज 18 राजस्थान जैसे संस्थानों में सेवा दे चुके हैं। राजस्थान की राजनीति, अपराध, खेल, संस्कृति समेत सभी खबरों और घटनाक्रम के विश्लेषण में उनकी विशेष पकड़ है। और पढ़ें
इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और राजस्थान उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।