क्या कोटा में घटिया ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन से हुई पांच महिलाओं की मौत? विशेषज्ञों की राय

भाषा, जयपुर
Follow us on Google News
share

राजस्थान के कोटा में प्रसूताओं की मौत के मामलों की जांच में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की एक खेप घटिया क्वालिटी पाई गई है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि महिलाओं की मौत के पीछे कहीं घटिया ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन तो नहीं…

क्या कोटा में घटिया ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन से हुई पांच महिलाओं की मौत? विशेषज्ञों की राय

कोटा के दो सरकारी अस्पतालों में प्रसव के दौरान 5 महिलाओं की मौत के मामले में विशेषज्ञों ने नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन को मुख्य कारण मानने से इनकार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कोटा सरकारी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, जांच में पाया गया कि जान गंवाने वाली अधिकतर महिलाओं में सेप्सिस और 'मल्टी-ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम' (एमओडीएस) जैसी गंभीर जटिलताएं थीं।

यह बयान उन रिपोर्टों के बाद आया है जिनमें कहा गया था कि नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का संबंध मौतों से हो सकता है। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ऐसे दावों का समर्थन न तो चिकित्सा प्रमाणों से होता है और न ही विशेषज्ञों की राय से।

अधिकारियों ने कहा कि चिकित्सा रिकॉर्ड और विशेषज्ञ समीक्षाओं में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन और मौतों के बीच कोई सीधा संबंध स्थापित नहीं हुआ है। अधिकारियों ने यह भी कहा कि इस बात का कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं है कि अप्रभावी दवा के कारण अनियंत्रित रक्तस्राव हुआ या मौतें हुईं।

अधिकारियों ने बताया कि मामलों में उपयोग की गई दवाओं और चिकित्सीय उपकरणों के कुल 37 नमूने राज्य और राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं में जांच के लिए भेजे गए। अधिकांश नमूने मानक गुणवत्ता के पाए गए। हालांकि ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की एक खेप 'मानक गुणवत्ता'' की नहीं पाई गई क्योंकि उसमें वह जरूरी तत्व मौजूद नहीं था जो उसमें होना चाहिए।

राज्य सरकार और औषधि नियंत्रण विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है और प्रभावित खेप की बिक्री व उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। निर्माता, आपूर्तिकर्ता और वितरण श्रृंखला की जांच की जा रही है तथा औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम, 1940 के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

कोटा के सहायक औषधि नियंत्रक, देवेंद्र गर्ग ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि इस महीने की शुरुआत में दो सरकारी अस्पतालों में हुई मौतों और संक्रमणों के बाद एकत्र किए गए ऑक्सीटोसिन (टोसिन) के नमूने परीक्षण में विफल रहे। जांच में पाया गया कि दवा में कोई भी सक्रिय तत्व मौजूद नहीं था।

हालांकि, उन्होंने कहा कि इससे सिजेरियन प्रसव के बाद संक्रमण और मृत्यु होने की संभावना नहीं है।इस महीने की शुरुआत में कम से कम नौ महिलाओं में सीजेरियन प्रसव के बाद संक्रमण हुआ था, जिनमें से पांच की मौत हो गई थी।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।