राजस्थान में फर्जी IPS बन महिला से की शादी, ऐसे दबोचा गया 10 हजार का इनामी

Feb 10, 2026 11:33 pm ISTAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर, भाषा
share Share
Follow Us on

राजस्थान में पुलिस ने फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर महिला से शादी करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान अक्षत कोठारी के रूप में हुई है।

राजस्थान में फर्जी IPS बन महिला से की शादी, ऐसे दबोचा गया 10 हजार का इनामी

राजस्थान में पुलिस ने फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर महिला से शादी करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान अक्षत कोठारी के रूप में हुई है। वह लंबे समय से फरार था और उसे मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया गया। बांसवाड़ा जिला पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।

पुलिस के अनुसार आरोपी अक्षत ने सोशल मीडिया मंच पर फोटो और गलत जानकारी अपलोड करके खुद को आईपीएस अधिकारी बताया। इसी फर्जी पहचान के आधार पर उसने कथित तौर पर एक महिला से शादी कर ली। महिला ने बाद में उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

बांसवाड़ा की साइबर पुलिस टीम आरोपी को इंदौर से पकड़कर लाई और उससे पूछताछ की जा रही है।

बार-बार बदलता रहा ठिकाने

बांसवाड़ा के साइबर पुलिस थाने के निरीक्षक हरिओम ने कहा कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदलता रहता था। उन्होंने बताया, आरोपी जगह बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा। हमने उसे पकड़ने से पहले करीब 24 घंटे तक कड़ी निगरानी रखी। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी के खिलाफ अलग-अलग जिलों में 19 मामले दर्ज हैं, जिनमें से ज्यादातर धोखाधड़ी के हैं।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें