डिलीवरी बॉय बनकर आया, बच्ची की गर्दन पर चाकू रख लूट, राजस्थान में खौफनाक वारदात

लाइव हिन्दुस्तान, खैरथल-तिजारा
Follow us on Google News
share

वारदात से पहले बदमाश डिलीवरी बॉय बनकर आया और उसके बाद लूटेरे ने 2 साल के मासूम बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर मां को बंधक बनाया ।

डिलीवरी बॉय बनकर आया, बच्ची की गर्दन पर चाकू रख लूट, राजस्थान में खौफनाक वारदात

राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में एक सनसनी वारदात सामने आई है। यहां लूटेरे ने चाकू की नोक पर मां-बेटे को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। वारदात से पहले बदमाश डिलीवरी बॉय बनकर आया और उसके बाद लूटेरे ने 2 साल के मासूम बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर मां को बंधक बनाया ।

इस दौरान एक डिलीवरी बॉय महिला के घर पहुंचा। बदमाश ने डिलीवरी बॉय को घर के बाहर ही रोककर 145 रुपए दिए और पार्सल लेकर वापस भेज दिया। भिवाड़ी एसपी बृजेश उपाध्याय ने बताया कि मामला फूलबाग थाना क्षेत्र स्थित आशियाना तंरग सोसायटी के फ्लैट नंबर 403 का है। सुबह 10 बजे मिली सूचना पर टीम घर पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वहीं फ्लैट मालिक शुभम सक्सेना ने बताया कि वह गेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर है। गाड़ी पंचर होने के कारण वे सुबह 9:04 बजे अपने दोस्त अजय शर्मा के साथ ड्यूटी पर निकले थे। सोमवार को घर पर एक पार्सल आने वाला था। सुबह 9:15 पर एक युवक घर पर पहुंचा। इस दौरान घर में शुभम की पत्नी अपूर्वा और उसका दो साल का बेटा था। अपूर्वा के पूछने पर युवक ने बताया कि वह पार्सल वाला है। इस पर महिला ने गेट खोल दिया। गेट खोलते ही युवक धक्का देकर अंदर घुसा और 2 साल के बेटे की गर्दन पर चाकू रख दिया।

2 साल के बेटे की गर्दन पर रखा चाकू

पीड़िता ने बताया की बदमाश ने उसके बेटे की गर्दन पर चाकू रख दिया जिससे में काफी डर गई। इस दौरान युवक ने कहा कि घर में जितने भी गहने और कैश हैं, सब ले आओ, वरना बच्चे को मार दूंगा। इसके बाद युवक महिला को कमरे के अंदर ले गया और अपने साथ लाए एक कपड़े से उसके हाथ बांध दिए।

महिला को बंधकर बनाकर सभी कमरों की तलाशी ली

बदमाश महिला को बारी-बारी से घर के सभी कमरों में लेकर गया और अलमारियां खुलवाईं। इसके बाद लॉकर में रखे करीब 70 हजार कैश, ज्वेलरी के बॉक्स से सोने के कंगन और महिला का मोबाइल ले लिया। आरोपी ने करीब 2.5 लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया। आरोपी ने महिला को धमकाकर उसके फोन का पासवर्ड भी खुलवा लिया। 9:30 बजे कोरियर लेकर आने वाला युवक भी आ गया। जब उसने घर की घंटी बजाई तो बदमाश ने ही दरवाजा खोला और पार्सल रिसीव कर 145 रुपए कैश दे दिए।

बदमाश ने करीब 20 मिनट तक पूरे घर की तलाशी ली। इसके बाद महिला को बांधकर बाहर से गेट लगा दिया। इस दौरान बदमाश ने शुभम की गाड़ी की चाबी भी ले ली थी। मगर गाड़ी पंक्चर होने की वजह से वह उसे नहीं ले जा सका। 10 मिनट तक की कोशिश के बाद महिला ने अपने हाथ पैर खोले और बालकनी में जाकर लोगों को आवाज दी। पड़ोसियों ने आकर बाहर की कुंडी खोली और पुलिस को सूचना दी।

सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

एसपी बृजेश उपाध्याय ने बताया-घटना को लेकर पुलिस की टीमों का गठन किया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।। रिपोर्ट हंसराज

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।