कांग्रेस के वित्त मंत्री ने PAK के लोगों को दी थी नोट छापने वाली मशीन की कॉपी; मदन दिलावर का आरोप
Rajasthan News : राजस्थान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने एक बार फिर कांग्रेस पर बड़े गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। दिलावर ने कहा कि कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष ‘धुरंधर’ फिल्म का जमकर विरोध कर रहा है। इससे पता लगता है कि 'चोर की दाढ़ी में तिनका है'।

Rajasthan News : कोटा दौरे पर आए राजस्थान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने एक बार फिर कांग्रेस पर बड़े गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। बीजेपी स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष ‘धुरंधर’ फिल्म का जमकर विरोध कर रहा है। इससे पता लगता है कि 'चोर की दाढ़ी में तिनका है'।
राठौड़ ने कहा कि मैंने सदन में बोला है कि कांग्रेस के राज में ऐसे वित्त मंत्री भी रहे हैं जिन्होंने हिन्दुस्तान में नोट छापने की मशीन बनाने का ठेका यूरोप की उस कंपनी को दिया था, जिसने पाकिस्तान को नोट छापने की मशीन दी थी। वह वित्त मंत्री जब मशीन लेकर हिन्दुस्तान आ रहे थे तो उन्होंने दुबई में इमरजेंसी लैंडिंग की और दुबई में उस मशीन की कॉपी कुछ पाकिस्तानी लोगों को दे दी, जो नोट छापने में कामयाब हो गए। लेकिन जैसे ही सरकार बदली उनके मंसूबे कामयाब नहीं हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक फैसला लेकर नोटबंदी कर दी और उस मशीन को बेकार कर दिया। ‘कश्मीर फाइल्स फिल्म’ का विरोध किया अब ‘धुरंधर’ के दोनों भागों का विरोध कर रही है। इससे साफ पता लगता है कि उनमें राष्ट्रभक्ति नहीं है।
2047 में भारत विकसित देश बन जाएगा : मदन राठौड़
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि 2047 में भारत विकसित देश बन जाएगा, ये तय है। पूरे विश्व में आज युद्ध के हालात हैं। लेकिन हमारे देश में सारी सुविधाएं पहले की तरह सुचारू हैं। यह सब कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा। कांग्रेस देश के अंदर लगातार अफवाह फैला रही है। साथ ही देश की जनता को डराने और भड़काने की भी कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहता है कि देश में अराजकता फैले और साथ ही देश का माहौल भी खराब हो। लेकिन भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी देश की जनता के बीच रहकर उनको जागरूक कर रहा है और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रहा है।
कोटा में भाजपा की नए ऑफिस की आधारशिला रखी
दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ कोटा पहुंचे थे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कोटा में बनने वाले भाजपा के नवनिर्मित ऑफिस बिल्डिंग की आधारशिला रखी। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोटा में बनने वाला यह बीजेपी कार्यालय राजस्थान का सबसे बड़ा कार्यालय होगा। मदन राठौड़ ने कहा कि बीजेपी एक छोटा सा पौधा था जो कि अब बड़ा वृक्ष बन चुका है।
रिपोर्ट : योगेंद्र महावर


