राजस्थान के टोंक में मस्जिद के अंदर मर्डर; कचरे के विवाद में इमाम ने मजदूर को जिंदा जलाया

Mar 20, 2026 12:31 pm ISTSachin Sharma लाइव हिन्दुस्तान, टोंक
share

राजस्थान के टोंक जिले के डिग्गी मालपुरा क्षेत्र के कलमंडा गांव में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मस्जिद के अंदर हुए इस सनसनीखेज अपराध में एक मामूली कहासुनी ने खतरनाक रूप ले लिया।

राजस्थान के टोंक में मस्जिद के अंदर मर्डर; कचरे के विवाद में इमाम ने मजदूर को जिंदा जलाया

राजस्थान के टोंक जिले के डिग्गी मालपुरा क्षेत्र के कलमंडा गांव में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मस्जिद के अंदर हुए इस सनसनीखेज अपराध में एक मामूली कहासुनी ने खतरनाक रूप ले लिया। जानकारी के मुताबिक, मृतक हकीम पिंजारा ने इमाम हाफिज अब्दुल रशीद को खाने का बचा हुआ हिस्सा कचरे में फेंकने से रोका था और उसे जानवरों को देने की सलाह दी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसे उस समय ग्रामीणों ने शांत करवा दिया था।

टॉयलेट में बंद कर पेट्रोल डालकर लगाई आग

अगले ही दिन यह विवाद खौफनाक मोड़ पर पहुंच गया। मृतक के परिजनों के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 9 बजे हकीम मस्जिद में कुरान पढ़ने पहुंचे थे। इसी दौरान जब वह टॉयलेट में गए, तो आरोपी इमाम ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और उन पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। हकीम की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला।

SMS अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

गंभीर रूप से झुलसे हकीम को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल रेफर किया गया। हालत लगातार बिगड़ने पर देर रात इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हुआ आरोपी इमाम

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी इमाम मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, उसने गांव के ही एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी कर भागने की कोशिश की। ग्रामीणों का दावा है कि आरोपी इसी बाइक से पहले पेट्रोल लेकर आया था, जिससे वारदात के पूर्व नियोजित होने की आशंका और गहरा गई है।

परिजनों ने लगाया साजिशन हत्या का आरोप

मृतक के परिवार ने इस पूरे मामले को साजिशन हत्या करार दिया है। उनका कहना है कि आरोपी इमाम ने पहले से ही मस्जिद में पेट्रोल जमा कर रखा था और सुनियोजित तरीके से इस घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

पुलिस की स्पेशल टीम तलाश में जुटी

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हकीम पिंजारा अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में 22 साल की बेटी और 20 साल का बेटा है, जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं। रमजान के दौरान गांव आए हकीम की इस दर्दनाक मौत से परिवार पूरी तरह से बेसहारा हो गया है।

Sachin Sharma

लेखक के बारे में

Sachin Sharma

सचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)
सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।

सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।

शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।