
Mahakumbh Mela: कोटा रेलवे स्टेशन से महाकुंभ और अयोध्या के लिए चलेगी ट्रेन
- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कोटा से प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेन और कोटा से अयोध्या के लिए भी ट्रेन शुरू करने को कहा।
राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से महाकुंभ और अयोध्या के लिए ट्रेन चलेगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कोटा से प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेन और कोटा से अयोध्या के लिए भी ट्रेन शुरू करने को कहा। इसके अतिरिक्त उन्होंने कोटा-दिल्ली और कोटा-मुंबई के बीच अधिक यात्री भार के चलते अतिरिक्त और दैनिक ट्रेन सेवाओं का संचालन तथा कोटा से नई मेमो ट्रेन के परिचालन सम्बनिधित कई विषयों पर भी चर्चा हुई।

उल्लेखनीय है कि कोटा के सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार (3 दिसंबर) को दिल्ली में रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की मौजूदगी में कोटा और डकनिया रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के साथ संसदीय क्षेत्र में रेलवे से जुड़े विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक राकेश चौधरी ने स्पीकर बिरला को जानकारी दी कि कोटा स्टेशन का कार्य दिसम्बर 2025 और डकनिया स्टेशन का कार्य जून 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा।
दोबारा शुरू होगी सोगरिया-दिल्ली ट्रेन
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निर्देश के बाद सोगरिया-दिल्ली ट्रेन का परिचालन पुन: प्रारम्भ होगा. रेलवे द्वारा कोहरे के मद्देनजर सोगरिया (कोटा) से दिल्ली के बीच चलने वाली सोगरिया नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन को 1 दिसम्बर से 28 फरवरी 2025 तक रद्द करने का निर्णय लिया था. स्पीकर बिरला के निर्देश के बाद रेलवे ने ट्रेन के परिचालन को लेकर नए आदेश जारी कर दिए हैं, जल्द ही दोबारा ट्रेन का परिचालन होगा.

लेखक के बारे में
Prem Narayan Meenaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


