कोटा के गुमानपुरा शॉपिंग सेंटर में भीषण आग, धुएं से मचा हड़कंप, 7 दमकलें मौके पर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गुमानपुरा शॉपिंग सेंटर का इलाका काफी संकरा होने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दमकल की गाड़ियों को मौके तक पहुंचाने और आग वाले हिस्से तक पानी की धार पहुंचाने में भी चुनौती सामने आ रही है।

कोटा के गुमानपुरा शॉपिंग सेंटर में भीषण आग, धुएं से मचा हड़कंप, 7 दमकलें मौके पर
गुमानपुरा शॉपिंग सेंटर का इलाका काफी संकरा होने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दमकल की गाड़ियों को मौके तक पहुंचाने और आग वाले हिस्से तक पानी की धार पहुंचाने में भी चुनौती सामने आ रही है।

कोटा के गुमानपुरा शॉपिंग सेंटर में मंगलवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। शॉपिंग सेंटर के मोटर मार्केट में बने एक कटले के ऊपर गोदाम में आग लगने की बात सामने आई है। देखते ही देखते आग ने आसपास की कुछ दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

दुकान से निकलते धुएं ने खोला आग का राज

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास के अनुसार, मंगलवार सुबह शॉपिंग सेंटर के कटले में एक दुकान से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना मिली और सब्जीमंडी फायर सेंटर से दमकल की गाड़ी मौके के लिए रवाना की गई।

अंदर ही अंदर फैलता गया धुआं

दमकल की टीम जब मौके पर पहुंची तो स्थिति शुरुआती सूचना से ज्यादा गंभीर नजर आई। आग कुछ दुकानों तक फैल चुकी थी, जबकि शॉपिंग सेंटर के अंदर धुआं लगातार भर रहा था। आग का स्रोत ऊपर बने गोदाम की तरफ बताया गया, जहां से लपटें और धुआं निकल रहा था।

स्थिति को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने अतिरिक्त दमकलें मौके पर बुलानी शुरू कर दीं। एक के बाद एक कुल 7 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया गया।

संकरा इलाका बना सबसे बड़ी चुनौती

गुमानपुरा शॉपिंग सेंटर का इलाका काफी संकरा होने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दमकल की गाड़ियों को मौके तक पहुंचाने और आग वाले हिस्से तक पानी की धार पहुंचाने में भी चुनौती सामने आ रही है।

इसके बावजूद दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। आग को आसपास की अन्य दुकानों और हिस्सों तक फैलने से रोकने के लिए भी टीमों को लगाया गया है।

करीब 2 घंटे से आग बुझाने की कोशिश

जानकारी के अनुसार, शॉपिंग सेंटर के मोटर मार्केट में कटले के ऊपर गोदाम बना हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग सबसे पहले इसी गोदाम में लगी। इसके बाद आग और धुआं आसपास के हिस्सों में फैल गया।

करीब दो घंटे से दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। लगातार पानी की बौछार कर आग को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। आग लगने की वजह और इससे हुए नुकसान का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

दुकानदारों और लोगों में मची अफरा-तफरी

सुबह शॉपिंग सेंटर में धुआं दिखाई देने के बाद आसपास के दुकानदारों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग बढ़ने की आशंका को देखते हुए लोग मौके से दूर हटने लगे। दमकल विभाग की टीमें फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पाने में जुटी हैं। आग बुझने के बाद ही नुकसान और आग लगने के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Sachin Sharma

लेखक के बारे में

Sachin Sharma

सचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)
सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।

सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।

शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsराजस्थान न्यूज़कोटाकोटा के गुमानपुरा शॉपिंग सेंटर में भीषण आग, धुएं से मचा हड़कंप, 7 दमकलें मौके पर