Hindi Newsराजस्थान न्यूज़kota govt medical college mbbs student suicide due to poor grades in exam
कोटा में खराब ग्रेड से परेशान एमबीबीएस छात्रा ने दी जान, डिप्रेशन की थी शिकार

कोटा में खराब ग्रेड से परेशान एमबीबीएस छात्रा ने दी जान, डिप्रेशन की थी शिकार

संक्षेप:

कोचिंग हब के रूप में चर्चित राजस्थान के कोटा में एक मेडिकल छात्रा ने जान दे दी है। सरकारी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस की थर्ड ईयर की छात्रा ने शुक्रवार को घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।  

Sat, 25 Oct 2025 12:01 AMKrishna Bihari Singh पीटीआई, कोटा
share Share
Follow Us on

राजस्थान के कोटा में सरकारी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस तृतीय वर्ष की छात्रा ने शुक्रवार को घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 21 वर्षीय प्राची मीणा हाल ही में हुई परीक्षा में खराब ग्रेड आने के बाद से अवसाद से ग्रस्त थी। उसकी बहन ने उसे लटकता हुआ देखा और पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया। उसे पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोटा सरकारी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस थर्ड ईयर की प्राची मीणा (21) ने शुक्रवार को अपने घर में पंखे से लटककर कथित तौर पर जान दे दी। प्राची कोटा में आकाशवाणी कॉलोनी स्थित अपने आवास में मृत पाई गई। प्राची मीणा मेडिकल कॉलेज में हाल ही में हुई परीक्षा में खराब नंबर आने के बाद से डिप्रेशन की चपेट में थी।

नयापुरा सर्कल इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि प्राची मीणा झालावाड़ जिले में तैनात एक आकाशवाणी कर्मचारी की बेटी थी। उसका परिवार राजस्थान के दौसा का रहने वाला था। प्राची मीणा अपने तीन भाई-बहनों के साथ एक सरकारी क्वार्टर में रहती थी। मीना ने शुक्रवार को दोपहर अपने घर के एक कमरे में पंखे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। प्राची मीणा की बहन ने उसे फंदे से लटकता देखा और मदद के लिए चिल्लाई।

अधिकारी ने बताया कि प्राची मीणा को आनन-फानन में पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके परिवार के सदस्य उसे एमबीएस सरकारी अस्पताल ले गए और पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह सुसाइड का केस लग रहा है। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और राजस्थान उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।