Hindi Newsराजस्थान न्यूज़junior assistant caught by acb who take bribe on behalf of jhalawar nagar prishad sabhapati
राजस्थान में नगर परिषद के सभापति के लिए घूस ले रहा था जूनियर असिस्टेंट, ACB ने दबोच लिया

राजस्थान में नगर परिषद के सभापति के लिए घूस ले रहा था जूनियर असिस्टेंट, ACB ने दबोच लिया

संक्षेप:

राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जूनियर असिस्टेंट को गिरफ्तार किया है। उस पर नगर परिषद के सभापति के लिए घूस लेने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने कहा था कि पट्टा जारी करने के लिए सभापति घूस की मांग कर रहा था।

Mon, 4 Aug 2025 09:44 PMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, वार्ता, झालावाड़
share Share
Follow Us on

राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जूनियर असिस्टेंट को गिरफ्तार किया है। उस पर नगर परिषद के सभापति के लिए घूस लेने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने कहा था कि पट्टा जारी करने के लिए सभापति घूस की मांग कर रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने नगर परिषद झालावाड़ में जूनियर असिस्टेंट और एक निजी व्यक्ति को सभापति के लिए 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। ब्यूरो की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने सोमवार को बताया कि ब्यूरो की झालावाड़ चौकी में परिवादी ने शिकायत की थी।

शिकायतकर्ता ने कहा था कि मुंडेरी गांव में उसकी भूमि के परिवर्तन पट्टा फाइल नगर परिषद झालावाड़ में चार वर्षों से लंबित है। पट्टा जारी करने के लिए हस्ताक्षर करने की एवज में सभापति संजय शुक्ला उससे 40 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। उसने जूनियर असिस्टेंट आकाश कलोसियां से मिलने के लिए बोला है। कलोसियां से मिलने के बाद उसने एक निजी व्यक्ति को रिश्वत की रकम सौंपने को कहा है।

उन्होंने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद झालावाड़ चौकी में अतिरक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रेरणा शेखावत के नेतृत्व में एक दल गठित किया। ब्यूरो के दल ने जाल बिछाकर आकाश कलोसियां और एक निजी व्यक्ति अजय कुमार को झालावाड़ नगर परिषद के सभापति के लिए परिवादी से 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra
सुबोध कुमार मिश्रा लाइव हिन्दुस्तान में दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों की गतिविधियों पर लिखते हैं। 17 साल से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सेवाएं दे रहे सुबोध ने यूं तो डीडी न्यूज से इंटर्नशिप कर मीडिया में प्रवेश किया था, लेकिन पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत दैनिक जागरण, जम्मू से बतौर ट्रेनी 2007 में की। वह कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। वह दैनिक जागरण, नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स, अमर उजाला और हिन्दुस्तान अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल का अनुभव रखने वाले सुबोध मूलरूप से बिहार के छपरा जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने स्कूली शिक्षा से लेकर विज्ञान में स्नातक तक की पढ़ाई बिहार से की है। उसके बाद दिल्ली में इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता व मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। सुबोध वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के स्टेट डेस्क पर काम कर रहे हैं। वह राजनीति और अपराध से जुड़ी खबरों में विशेष रूचि रखते हैं। और पढ़ें
इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और राजस्थान उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।