जोधपुर की रॉयल वेडिंग में दिखा खास मोमेंट; IPS अंशिका वर्मा को मनाने घुटनों पर बैठे SP केके बिश्नोई

Mar 30, 2026 05:30 pm ISTSachin Sharma हिन्दुस्तान टाइम्स, जोधपुर
share

राजस्थान की मरुधरा और खाकी के गलियारों में जिस हाई-प्रोफाइल शादी का इंतजार था, वह आखिरकार रविवार रात शाही अंदाज में संपन्न हो गई।

जोधपुर की रॉयल वेडिंग में दिखा खास मोमेंट; IPS अंशिका वर्मा को मनाने घुटनों पर बैठे SP केके बिश्नोई

राजस्थान की मरुधरा और खाकी के गलियारों में जिस हाई-प्रोफाइल शादी का इंतजार था, वह आखिरकार रविवार रात शाही अंदाज में संपन्न हो गई। यूपी कैडर के चर्चित IPS कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई और बरेली की SP IPS अंशिका वर्मा ने ऐतिहासिक अजीत भवन में सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। रॉयल सेटअप, परंपराओं की खुशबू और फिल्मी ट्विस्ट से भरी इस शादी ने हर किसी का दिल जीत लिया।

जब ‘दूल्हे राजा’ बने जेंटलमैन हीरो

शादी का सबसे चर्चित और वायरल पल जयमाला के दौरान सामने आया। जैसे ही दुल्हन अंशिका वर्मा ने वरमाला पहनाने के लिए हाथ बढ़ाया, दूल्हे राजा केके बिश्नोई ने हल्की शरारत करते हुए पीछे हटकर माहौल को हल्का-फुल्का बना दिया। मेहमानों के बीच हंसी-ठिठोली का दौर शुरू हो गया।

लेकिन अगला ही पल पूरी तरह फिल्मी था—जैसे ही अंशिका दोबारा आगे बढ़ीं, केके बिश्नोई अचानक घुटनों पर बैठ गए और मुस्कुराते हुए माला पहन ली। इस जेंटलमैन अंदाज ने वहां मौजूद हर शख्स को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। दुल्हन के चेहरे पर आई मुस्कान और मेहमानों की खुशी इस पल को यादगार बना गई।

‘ओ री सखी’ की धुन पर बना रूहानी माहौल

जयमाला के दौरान बैकग्राउंड में कैलाश खेर का मशहूर गीत ‘ओ री सखी मंगल गाओ री’ गूंज रहा था, जिसने पूरे माहौल को और भी भावुक और रूहानी बना दिया। इसके बाद जब बिश्नोई की बारी आई, तो अंशिका ने भी मुस्कुराते हुए सिर झुका दिया और दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाई।

जयमाला के बाद दोनों अधिकारी हाथों में हाथ डालकर मंच से नीचे उतरे और मेहमानों का अभिवादन स्वीकार किया। यह दृश्य किसी फिल्मी क्लाइमेक्स से कम नहीं लग रहा था।

रेंज रोवर से एंट्री, घोड़ी पर ट्रेडिशन

बारात का अंदाज भी किसी सेलिब्रिटी वेडिंग से कम नहीं था। बाड़मेर के धोरीमन्ना से निकले दूल्हे राजा केके बिश्नोई का ‘स्वैग’ हर किसी को आकर्षित कर रहा था। क्रीम कलर की शेरवानी, हाथ में तलवार और आंखों पर काला चश्मा—पूरा लुक एकदम रॉयल दिखाई दे रहा था।

बारात में ट्विस्ट तब आया जब बिश्नोई पहले रेंज रोवर से कुछ दूरी तक पहुंचे और फिर परंपरा निभाते हुए घोड़ी पर सवार होकर अजीत भवन पहुंचे। रास्ते भर लोगों की भीड़ इस खास नजारे को देखने उमड़ पड़ी।

पिता के डांस ने बढ़ाया जोश

बारात के दौरान एक और दिलचस्प पल तब आया जब दूल्हे के पिता ने डांस फ्लोर पर जमकर ठुमके लगाए। परिवार और दोस्तों के साथ उनकी मस्ती ने शादी के जश्न को और भी यादगार बना दिया। यह पल सोशल मीडिया पर खासा पसंद किया जा रहा है।

वैदिक मंत्रों के बीच लिए सात फेरे

धूमधाम और जश्न के बाद देर रात मंडप में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ शादी की मुख्य रस्में पूरी हुईं। मंत्रोच्चार के बीच दोनों अधिकारियों ने सात वचन लिए और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प किया।

बिश्नोई समाज की परंपराओं और पारिवारिक रस्मों के साथ संपन्न हुई इस शादी ने यह साबित कर दिया कि खाकी वर्दी के पीछे भी भावनाओं से भरे दिल धड़कते हैं।

सोशल मीडिया पर छाया ‘पावर कपल’

अब इस ‘पावर कपल’ की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हर फ्रेम में जहां अनुशासन और गरिमा झलक रही है, वहीं दो दिलों की सादगी और प्यार भी साफ दिखाई दे रहा है।

जोधपुर की इस रॉयल वेडिंग ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जब प्यार और परंपरा का संगम होता है, तो हर पल किसी ब्लॉकबस्टर कहानी जैसा बन जाता है।

Sachin Sharma

लेखक के बारे में

Sachin Sharma

सचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)
सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।

सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।

शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।