Hindi Newsराजस्थान न्यूज़Jodhpur Accident More than 18 people died after Tampo Traveler Hit truck
जोधपुर में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, 18 श्रद्धालुओं की मौत

जोधपुर में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, 18 श्रद्धालुओं की मौत

संक्षेप:

Jodhpur Road Accident: राजस्थान के जोधपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया है। फलोदी जिले के मतोड़ा क्षेत्र में एक टूरिस्ट बस खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में 18 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Sun, 2 Nov 2025 09:25 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, जोधपुर
share Share
Follow Us on

Jodhpur Road Accident: राजस्थान के जोधपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया है। फलोदी जिले के मतोड़ा क्षेत्र में एक टूरिस्ट बस खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में 18 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जानकारी के अनुसार, बस जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र से श्रद्धालुओं को लेकर बीकानेर के कोलायत दर्शन के लिए गई थी। दर्शन के बाद लौटते समय मतोड़ा क्षेत्र में यह दर्दनाक हादसा हुआ। बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया और कई यात्री उसमें फंस गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और बचाव कार्य शुरू किया।

मतोड़ा थाना अधिकारी अमानाराम पुलिस दल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर के अस्पताल में रेफर किया गया। थाना अधिकारी ने बताया कि अब तक 18 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस काफी तेज रफ्तार में थी। अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह खड़े ट्रेलर को नहीं देख पाया। तेज रफ्तार और अंधेरे के कारण बस सीधे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे की भीषणता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बस के अंदर से शवों को निकालने में घंटों की मशक्कत करनी पड़ी।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फलोदी दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने फोन पर कलेक्टर एस पी एवं अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। घायलों को तुरंत ग्रीनकोरिडोर बना कर अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है।

उधर जोधपुर से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी हादसे की जानकारी देते हुए पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, फलौदी के मातोड़ा में हुए भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद से लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं। अधिकारियों को त्वरित प्रबंध के लिए निर्देशित किया है। जैसी सूचना है उस अनुसार हादसे में बड़ी जनहानि हुई है, अभी हमारा हरसंभव प्रयास है कि घायलों को श्रेष्ठ उपचार मिले। परिजनों को पूरी सहायता दी जाएगी, इस कठिन समय में उनके लिए संबल की प्रार्थना करते हुए सहायता प्रदान करने में तत्पर हूं।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma
अदिति शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया में 8 साल का अनुभव है। साल 2016 में प्रोडक्शन हाउस से करियर की शुरुआत करने के बाद इन्होंने फर्स्टपोस्ट हिन्दी, न्यूज नेशन और टीवी9 जैसे संस्थानों में सेवा दी और वर्ष 2023 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ीं। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के वृंदावन की रहने वाली अदिति ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन किया है। इससे पहले यह बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएशन कर चुकी हैं। इन्हें भारतीय राजनीति और अपराध से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी है। और पढ़ें
इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और राजस्थान उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।