Hindi Newsराजस्थान न्यूज़Jaisalmer Illegal slaughterhouse buste, city shut down in protest five accused arrested
जैसलमेर: अवैध बूचड़खाने का भंडाफोड़, विरोध में शहर बंद; पांच आरोपी गिरफ्तार

जैसलमेर: अवैध बूचड़खाने का भंडाफोड़, विरोध में शहर बंद; पांच आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप:

घटना के बाद हिंदू संगठनों में रोष है। विरोध दर्ज करने के लिए विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने शनिवार को पोकरण बंद का एलान किया जिसके चलते आज बाजार बंद है।

Jan 10, 2026 02:27 pm ISTMohit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

जैसलमेर जिले के पोकरण क्षेत्र के केलावा गांव के पास पुलिस ने गुरुवार रात एक अवैध बूचड़खाने पर छापेमारी की थी। इस दौरान बूचड़खाने से कथित तौर पर गाय और बैल के अवशेष और तेज धारधार हथियार भी मिले। घटना के बाद हिंदू संगठनों में रोष है। विरोध दर्ज करने के लिए विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने शनिवार को पोकरण बंद का एलान किया जिसके चलते आज बाजार बंद है। पुलिस प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आंदोलन की चेतावनी

गोवंश हत्या की खबर मिलते ही स्थानीय लोग और हिंदू संगठन मौके पर जमा हो गए थे आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे थे। कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी महाराज, वीएचपी और अन्य हिंदू संगठनों के नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को वीएचपी के जिला अध्यक्ष नटवर व्यास और जिला सचिव लालू सिंह सोढ़ा ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी तक दे डाली थी।

पुलिस इस मामले में अबतक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

मुख्य आरोपी फरार

आपको बता दें कि पुलिस इस मामले में अबतक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और मुख्य आरोपी फरार है। पुलिस के मुताबिक टीमों का गठन कर दिया गया है और जल्द ही फरार आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान में रिश्वत की रकम स्कूटी पर लेकर फरार हुआ अधिकारी
ये भी पढ़ें:राजस्थान दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, जोधपुर में माहेश्वरी समाज की महासभा
ये भी पढ़ें:राजस्थान में डबल इंजन की सरकार केवल इवेंट मैनेजमेंट में लगी है-डोटासरा

बूचड़खाने पर छापेमारी से पहले क्या हुआ था?

पुलिस के मुताबिक गुरुवार को बूचड़खाने पर कार्रवाई से पहले स्थानीय लोगों ने कुछ अज्ञात व्यक्तियों को कथित तौर पर गोवंश को एक वाहन से बांधकर कई किलोमीटर तक घसीटते हुए ले जाते देखा था। पुलिस ने इसके बाद इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें दो बाइक और बोलेरो कैंपर को संदिग्ध पाया। इसके बाद ही पुलिस को स्थानीय लोगों की मदद से अवैध बूचड़खाने का पता चला था।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit
मोहित ने पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान आईआईएमसी दिल्ली से की है। 2016 में डिजिटल मीडिया डेब्यू। अमर उजाला से शुरुआत फिर एनडीटीवी और जनसत्ता से होकर अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर डिप्टी कंटेट प्रोड्यूसर पद पर कार्यरत। स्पोर्ट्स की वेब स्टोरीज कवर करते हैं। पॉलिटिक्स में दिलचस्पी रखते हैं। खाली समय में गेम खेलना और खाना पसंद है। और पढ़ें
इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और राजस्थान उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।