उदयपुर में कांग्रेस शहर अध्यक्ष की पत्नी पूनम राठौड़ जीतीं;80 वार्डों में 220 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

लाइव हिन्दुस्तान
share

मतगणना की शुरुआत डाक मतपत्रों की गणना से की गई। इसके बाद ईवीएम में पड़े वोटों की गिनती की जा रही है। जैसे-जैसे राउंड पूरे होंगे, अलग-अलग वार्डों के परिणाम सामने आते जाएंगे। 

उदयपुर में कांग्रेस शहर अध्यक्ष की पत्नी पूनम राठौड़ जीतीं;80 वार्डों में 220 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला
मतगणना की शुरुआत डाक मतपत्रों की गणना से की गई। इसके बाद ईवीएम में पड़े वोटों की गिनती की जा रही है। जैसे-जैसे राउंड पूरे होंगे, अलग-अलग वार्डों के परिणाम सामने आते जाएंगे।

उदयपुर नगर निगम चुनाव की मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे शुरू हो गई। सूरजपोल स्थित राजस्थान कृषि महाविद्यालय (RCA) में 80 वार्डों के लिए वोटों की गिनती की जा रही है। मतगणना के बीच वार्ड नंबर 17 का परिणाम सामने आ गया है। यहां कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़ की पत्नी डॉ. पूनम राठौड़ ने जीत दर्ज की है। उनकी जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

80 वार्डों में 220 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों में कुल 220 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। आज मतगणना पूरी होने के साथ ही इन सभी प्रत्याशियों के चुनावी भविष्य का फैसला हो जाएगा। प्रशासन की ओर से मतगणना को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। सुबह से ही प्रत्याशी और उनके मतगणना एजेंट RCA परिसर में पहुंचने लगे थे।

5 गणना कक्ष, 8 टेबल और 16 राउंड

नगर निगम के 80 वार्डों की मतगणना के लिए कुल 5 गणना कक्ष बनाए गए हैं। प्रत्येक कक्ष में अधिकतम 8 टेबल लगाई गई हैं। नगर निगम क्षेत्र की मतगणना कुल 16 राउंड में पूरी होगी। प्रत्येक राउंड में 5 वार्डों के परिणाम जारी किए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार शुरुआती रुझान मतगणना शुरू होने के करीब एक घंटे बाद सामने आने लगे हैं।

सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती

मतगणना की शुरुआत डाक मतपत्रों की गणना से की गई। इसके बाद ईवीएम में पड़े वोटों की गिनती की जा रही है। जैसे-जैसे राउंड पूरे होंगे, अलग-अलग वार्डों के परिणाम सामने आते जाएंगे। प्रत्याशी और उनके समर्थक लगातार मतगणना केंद्र से आने वाले अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं।

इन नेताओं के वार्डों पर भी नजर

उदयपुर नगर निगम के कई वार्ड ऐसे हैं, जहां प्रमुख राजनीतिक चेहरों और उनके परिवार से जुड़े प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने के कारण मुकाबले पर खास नजर है। वार्ड 51 में भाजपा नेता प्रमोद सामर, वार्ड 45 में भाजपा उदयपुर शहर के पूर्व अध्यक्ष दिनेश भट्ट और वार्ड 24 में भाजपा नेता एवं पूर्व डिप्टी मेयर पारस सिंघवी चुनाव मैदान में हैं।

इसी तरह पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के दोनों दामाद के भाइयों के वार्ड भी चर्चा में हैं। वार्ड नंबर 5 से आकाश वागरेचा और वार्ड नंबर 78 से अतुल चंडालिया ने चुनाव लड़ा है।

मेयर की दावेदारी को लेकर भी अहम नतीजे

इन चुनावों में कई प्रत्याशियों के नतीजे इसलिए भी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं क्योंकि उन्हें संभावित मेयर दावेदारों के तौर पर देखा जा रहा है। भाजपा की ओर से प्रमोद सामर, दिनेश भट्ट, पारस सिंघवी और अतुल चंडालिया के नाम चर्चा में हैं। वहीं कांग्रेस से वार्ड 17 की विजेता डॉ. पूनम राठौड़ और वार्ड 73 से मैदान में उतरीं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास की भतीजा बहू डॉ. हितांशी शर्मा पर भी नजर है।

मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

RCA परिसर में मतगणना को देखते हुए सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। मतगणना कक्ष के बाहर पुलिस जवान तैनात हैं। निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतगणना एजेंटों को प्रवेश दिया गया। प्रत्याशी और उनके समर्थक अपने-अपने वार्ड के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। जैसे-जैसे 16 राउंड की गिनती आगे बढ़ेगी, उदयपुर नगर निगम की तस्वीर भी साफ होती जाएगी।

Sachin Sharma

लेखक के बारे में

Sachin Sharma

सचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)
सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।

सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।

शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsराजस्थान न्यूज़जयपुरउदयपुर में कांग्रेस शहर अध्यक्ष की पत्नी पूनम राठौड़ जीतीं;