8वें फ्लोर से गिरकर महिला की मौत, तनाव में थीं; एंटी करप्शन ब्यूरो ने पति को किया था गिरफ्तार

Mar 02, 2026 05:43 pm ISTपीटीआई जयपुर
share Share
Follow Us on

महिला के नीचे गिरने पर धमाके जैसी आवाज सुनने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हुए और महिला को तड़पता देख दंग रह गए। महिला फर्श पर लहूलुहान हालत में पड़ी थी। उन्हें तुरंत जयपुरिया हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

8वें फ्लोर से गिरकर महिला की मौत, तनाव में थीं; एंटी करप्शन ब्यूरो ने पति को किया था गिरफ्तार

जयुपर के जगतपुरा इलाके में सोमवार को एक 55 वर्षीय महिला की अपार्टमेंट के 8वें फ्लोर से गिरने से मौत हो गई। पुलिस थाना खोह नागोरियान के एसएचओ ओम प्रकाश माटवा के मुताबिक मृतक महिला की पहचान उर्मिला गौर के रूप में हुई है, जो कि अपार्टमेंट के 8वें फ्लोर पर अपने पति दिलिप कुमार और बेटे अंकित के साथ रह रही थी। घटना के समय बेटे फ्लैट में ही मौजूद था। ये घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे के आस-पास की बताई जा रही है।

महिला के नीचे गिरने पर धमाके जैसी आवाज सुनने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हुए और महिला को तड़पता देख दंग रह गए। महिला फर्श पर लहूलुहान हालत में पड़ी थी। उन्हें तुरंत जयपुरिया हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और फिर शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बालकनी में कुछ काम कर रही थीं

एसएचओ के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला बालकनी में कुछ काम कर रही थीं और इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ा और वह जमीन पर गिर गईं। पुलिस के मुताबिक मृतक महिला के पति रिटायर्ड सरकारी इंजीनियर हैं जिन्हें एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने जल जीवन मिशन स्कीम में कथित भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया था। वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। उन्हें 17 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था और इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 21 फरवरी को जेल भेज दिया था।

पति की गिरफ्तारी के बाद से वह तनाव में थीं

एसएचओ ने बताया कि परिवार वालों का कहना है कि पति की गिरफ्तारी के बाद से वह तनाव में थीं, जिस कारण उसका संतुलन बिगड़ गया होगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शायद उन्हें चक्कर आ गया हो, जिससे यह हादसा हुआ।

सुसाइड नोट बरामद नहीं

एसएचओ ने आगे बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या फिर हादसे की वजह से गिरी थीं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित: डिप्टी कंटेट प्रोड्यूसर (स्टेट टीम)

संक्षिप्त विवरण:

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।