Hindi Newsराजस्थान न्यूज़जयपुरtarabandi todkar bharat aaya pak youth barmer gaon bsf arrested
तारबंदी तोड़कर भारत आया पाक युवक, बाड़मेर में गायों के बाड़े से BSF ने दबोचा

तारबंदी तोड़कर भारत आया पाक युवक, बाड़मेर में गायों के बाड़े से BSF ने दबोचा

संक्षेप:

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बुधवार सुबह एक पाकिस्तानी नागरिक को भारतीय सीमा में घुसते हुए दबोच लिया।

Nov 27, 2025 12:25 pm ISTSachin Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बाड़मेर
share Share
Follow Us on

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बुधवार सुबह एक पाकिस्तानी नागरिक को भारतीय सीमा में घुसते हुए दबोच लिया। युवक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर तारबंदी क्रॉस कर करीब 200 मीटर अंदर तक आ गया था और वह स्थानीय ग्रामीणों के गायों के बाड़े में छिपकर बैठा मिला। BSF ने पूछताछ के बाद उसे सेड़वा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घटना बाड़मेर जिले के सेड़वा थाना क्षेत्र में दीपला बीओपी ढाणी के पास की है। सुबह गश्त के दौरान ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची BSF टीम ने संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

बाड़मेर एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि पकड़े गए युवक ने खुद को हिंदाल (24) पुत्र बरसा, निवासी नयातला, तहसील छाछरो, जिला मीठी (पाकिस्तान) बताया है। preliminary interrogation में उसने स्वीकार किया कि वह तारबंदी क्रॉस कर भारतीय सीमा में कुछ मीटर अंदर तक आ गया था। पकड़े जाने के वक्त वह स्थानीय ग्रामीण जेठाराम और हरचंद राम के गायों के बाड़े में दबकर बैठा मिला।

प्राथमिक जांच में उसके पास से किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु, हथियार या प्रतिबंधित सामग्री नहीं मिली है। पुलिस और बीएसएफ अब यह पता लगा रहे हैं कि वह किस उद्देश्य से भारत की सीमा में घुसा और उसने किस पिलर या गैप से तारबंदी पार की।

बीएसएफ और पुलिस के संयुक्त दल ने सीमा के उस हिस्से में युवक के पैरों के निशानों की तलाश शुरू कर दी है। Officials का कहना है कि फुटप्रिंट मिलते ही घुसपैठ का सही रूट पता चल सकेगा, जिससे भविष्य में सुरक्षा और कड़ी की जा सके। जवानों ने आसपास के इलाके में भी सघन जांच की है, ताकि किसी और व्यक्ति के प्रवेश की संभावना को खारिज किया जा सके।

BSF के अनुसार, युवक को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है। अब उससे विभिन्न एजेंसियों द्वारा पूछताछ की जानी है। नियमों के अनुसार, JIC (जॉइंट इंटेरोगेशन कमिटी) की प्रक्रिया पूरी होने पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

यह पहली बार नहीं है जब इसी क्षेत्र में पाकिस्तान से अवैध प्रवेश की कोशिश हुई है। करीब 45 दिन पहले, 8 अक्टूबर को, बीएसएफ ने जीरो पॉइंट के पास एक पाकिस्तानी नागरिक और उसके सात वर्षीय बेटे को भारतीय सीमा में घुसते हुए पकड़ा था। दोनों ने बताया था कि उनके रिश्तेदार पहले से भारत में रह रहे हैं। पूछताछ के बाद दोनों को पुलिस के हवाले किया गया था।

बार-बार हो रही इन घटनाओं ने सीमा सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है और तारबंदी के आसपास गश्त बढ़ा दी गई है।

सुरक्षा विशेषज्ञ बताते हैं कि कई बार ऐसे घुसपैठिए जासूसी नेटवर्क से जुड़े होते हैं, जो सीमावर्ती इलाकों की छोटी-छोटी सूचनाएं भी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को भेजते हैं।

युद्ध या तनाव की स्थिति में पाकिस्तान अपने एजेंटों से यह महत्वपूर्ण जानकारी जुटाता है:

1. सेना की मूवमेंट और तैनाती

सबसे अहम जानकारी सेना की तैनाती, उनके मूवमेंट, ठिकानों की लोकेशन और फेंसिंग की स्थिति मानी जाती है।

2. ब्रिज और सैन्य निर्माण

सीमा के नजदीक हो रहे किसी भी निर्माण—सड़क, अंडरब्रिज, ओवरब्रिज या सैन्य ढांचे—की जानकारी पाकिस्तान एजेंसी तक पहुंचाई जाती है।

3. स्कूल, हॉस्टल और एडमिन बिल्डिंग्स

जासूस आर्मी एरिया में मौजूद स्कूलों, हॉस्टलों और अन्य बिल्डिंग्स की फोटो और लोकेशन भी भेजते हैं। साथ ही, मोबाइल टावरों की लोकेशन भी साझा की जाती है।

फिलहाल BSF और पुलिस दोनों ही यह पता लगाने में जुटे हैं कि युवक का भारत आने का उद्देश्य क्या था—गलती, मजबूरी या जासूसी। उसके रूट, संपर्क और मोबाइल डेटा की जांच महत्वपूर्ण सुराग दे सकते हैं।

बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और आगे से ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सीमा पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

Sachin Sharma

लेखक के बारे में

Sachin Sharma
इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में पिछले 5 साल का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान से पहले, जी राजस्थान, महानगर टाइम्समें सेवा दे चुके हैं। राजस्थान विश्विद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। गुलाबी नगरी जयपुर में ही जन्म हुआ। राजस्थान की राजनीति और समृद्ध कला, संस्कृति पर लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।