Hindi Newsराजस्थान न्यूज़जयपुरsdm pistol case former mla kanwarlal meena surgical icu rajasthan
SDM पर पिस्टल तानने वाले पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा सर्जिकल ICU में भर्ती

SDM पर पिस्टल तानने वाले पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा सर्जिकल ICU में भर्ती

संक्षेप:

अंता से पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा बुधवार को झालावाड़ जिला जेल में बाथरूम में फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें पहले झालावाड़ जिला एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से कोटा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

Thu, 23 Oct 2025 10:34 AMSachin Sharma लाइव हिन्दुस्तान, झालावाड़
share Share
Follow Us on

अंता से पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा बुधवार को झालावाड़ जिला जेल में बाथरूम में फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें पहले झालावाड़ जिला एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से कोटा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जांच के बाद उन्हें देर रात दोबारा झालावाड़ लाया गया। फिलहाल वे सर्जिकल आईसीयू में भर्ती हैं और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब सात बजे जेल पुलिस घायल अवस्था में पूर्व विधायक मीणा को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल चौकी प्रभारी भीमसिंह ने बताया कि जेलकर्मियों के मुताबिक, मीणा बाथरूम में नहाने के दौरान फिसलकर गिर पड़े, जिससे उनकी रीढ़ और कमर में चोटें आईं। गिरने के बाद वे चलने-फिरने में असमर्थ हो गए।

डॉक्टरों ने बताया कि कंवरलाल मीणा पहले से स्पाइन (रीढ़ की हड्डी) की समस्या से जूझ रहे थे। उनके पैरों में कमजोरी बनी हुई थी, जिसके कारण हल्की फिसलन भी उन्हें भारी पड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. संजय पोरवाल और आर्थोपेडिक विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. हरीश जैन अस्पताल पहुंचे और उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया।

झालावाड़ जिला अस्पताल में MRI जांच सुविधा नहीं होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें कोटा मेडिकल कॉलेज रेफर किया। कोटा में देर रात MRI जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें स्थिर अवस्था में वापस झालावाड़ भेज दिया। रात करीब 1 बजे पूर्व विधायक मीणा को दोबारा झालावाड़ अस्पताल लाया गया, जहां वे अब सर्जिकल आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती हैं। अस्पताल परिसर में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात किया गया है।

गौरतलब है कि पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा वर्तमान में तीन साल की सजा काट रहे हैं। उन्हें एसडीएम पर पिस्टल तानने के 20 साल पुराने मामले में मनोहरथाना एसीजेएम कोर्ट ने दोषी करार दिया था। यह घटना 2004 की बताई जाती है, जब वे विधायक रहते हुए किसी प्रशासनिक विवाद के दौरान एसडीएम पर पिस्टल तानने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था।

कोर्ट ने लंबी सुनवाई के बाद इस साल अगस्त में फैसला सुनाते हुए उन्हें तीन साल के कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद से वे झालावाड़ जिला जेल में बंद हैं।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मीणा के वार्ड के बाहर पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की गई है। जेल प्रशासन लगातार उनके स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग कर रहा है। मेडिकल टीम ने बताया कि MRI रिपोर्ट आने के बाद उनकी चोट की गंभीरता का सही आकलन किया जा सकेगा।

Sachin Sharma

लेखक के बारे में

Sachin Sharma
इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में पिछले 5 साल का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान से पहले, जी राजस्थान, महानगर टाइम्समें सेवा दे चुके हैं। राजस्थान विश्विद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। गुलाबी नगरी जयपुर में ही जन्म हुआ। राजस्थान की राजनीति और समृद्ध कला, संस्कृति पर लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।