राजस्थान विधानसभा को धमकी भरा मेल; 1 बजे ब्लास्ट का अल्टीमेटम, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

राजस्थान विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। विधानसभा की आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी भरा मेल आने के बाद पूरे परिसर को खाली करवाकर हाई अलर्ट जारी किया गया।

राजस्थान विधानसभा को धमकी भरा मेल; 1 बजे ब्लास्ट का अल्टीमेटम, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

राजस्थान विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। विधानसभा की आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी भरा मेल आने के बाद पूरे परिसर को खाली करवाकर हाई अलर्ट जारी किया गया।

सुबह 9:15 बजे आया धमकी भरा मेल

अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 9:15 बजे विधानसभा के ऑफिशियल मेल पर एक संदेश मिला, जिसमें दोपहर 1 बजे आत्मघाती धमाके की चेतावनी दी गई। मेल में भड़काऊ भाषा का भी इस्तेमाल किया गया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं।

परिसर खाली कर चलाया गया सर्च ऑपरेशन

धमकी के बाद बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों और कर्मचारियों को एहतियातन बाहर निकाला गया। करीब 3 घंटे तक विधानसभा परिसर के चप्पे-चप्पे की गहन तलाशी ली गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

जांच के बाद सामान्य हुआ कामकाज

सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद स्थिति सामान्य पाई गई और अधिकारियों-कर्मचारियों को दोबारा अंदर प्रवेश की अनुमति दे दी गई। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और मेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

डेली सिक्योरिटी चेकिंग की मांग

घटना के बाद विधानसभा प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने के लिए पत्र लिखकर नियमित डेली चेकिंग की मांग की है। मौजूदा प्रावधानों के तहत डॉग स्क्वायड और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा रूटीन जांच की जाती है, जिसे अब और सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया है।

खबर अपडेट की जा रही है।

Sachin Sharma

लेखक के बारे में

Sachin Sharma

सचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)
सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।

सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।

शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।