घूसखोरी पड़ी महंगी, भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार SDM काजल मीणा सस्पेंड

Apr 19, 2026 10:29 am ISTMohit भाषा, जयपुर
share

कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार, 'अतः राज्य सरकार, राजस्थान सिविल सेवाएं (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के नियम 13 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आरएएस काजल मीणा को गिरफ्तारी की तारीख से निलंबित माने जाने का आदेश जारी करती है।'

घूसखोरी पड़ी महंगी, भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार SDM काजल मीणा सस्पेंड

राजस्थान सरकार ने भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तारी के बाद राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) की अधिकारी काजल मीणा को निलंबित कर दिया है। एक सरकारी आदेश में शनिवार को यह जानकारी दी गई।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जिला करौली के नादोती की उपखंड अधिकारी काजल मीणा को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में दण्डनीय अपराध के लिए प्रथम दृष्टया लिप्त पाये जाने पर 16 अप्रैल को गिरफ्तार किया था।

कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार, ‘अतः राज्य सरकार, राजस्थान सिविल सेवाएं (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के नियम 13 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आरएएस काजल मीणा को गिरफ्तारी की तारीख से निलंबित माने जाने का आदेश जारी करती है।’

60,000 की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया था

निलंबन के दौरान अधिकारी का मुख्यालय शासन सचिव (कार्मिक विभाग) जयपुर के कार्यालय में रहेगा। एसीबी ने मीणा व उनके रीडर और एक अन्य कर्मचारी को कथित तौर पर 60,000 रुपये की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया था।

मीणा आरएएस के 2024 बैच की अधिकारी और अनुसूचित जनजाति श्रेणी के अभ्यर्थियों की वरीयता सूची की 'टॉपर' हैं। वह पहले टोंक में सहायक कलेक्टर (प्रशिक्षु) के रूप में तैनात थीं।

डिक्री जारी करने के एवज में रिश्वत

सीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि आरोपियों की पहचान एसडीएम काजल मीण, उनके रीडर दिनेश कुमार सैनी और वरिष्ठ सहायक प्रवीण धाकड़ के रूप में हुई है जिन्हें नादौती कस्बे में भूमि विवाद से संबंधित अंतिम डिक्री जारी करने के एवज में रिश्वत लेते समय रंगे हाथों पकड़ा गया।

गुप्ता ने बताया कि शिकायत में आरोप था कि आरोपियों ने पहले एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसे बाद में घटाकर 50,000 रुपये कर दिया गया। शिकायत का सत्यापन करने के बाद सवाईमाधोपुर से एसीबी टीम ने जाल बिछाया और एसडीएम के लिए 50,000 रुपये और रीडर को अपने लिए 10,000 रुपेय की रिश्वत लेते पकड़ लिया।

एक बैग से चार लाख रुपये भी बरामद

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने आरोपियों के पास मौजूद एक बैग से चार लाख रुपये भी बरामद किए, जिसे संदिग्ध मानते हुए जांच की जा रही है। एसीबी ने बताया कि इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। आपको बता दें कि काजल राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) की 2024 बैच की स्टेट टॉपर रही हैं। आईआईटी मंडी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण विभागों में काम करने का अनुभव है।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।