राजस्थान के प्रतापगढ़ में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; 4 युवकों की मौत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

तीनों वहां आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सभा में शामिल हुए।सभा खत्म होने के बाद तीनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान घर से करीब 15 किलोमीटर पहले बंबोरी के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। 

road accident
तीनों वहां आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सभा में शामिल हुए। सभा खत्म होने के बाद तीनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान घर से करीब 15 किलोमीटर पहले बंबोरी के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर शाहजी का पठार निवासी निलेश मीणा और उसका चचेरा भाई विकास मीणा सवार थे।

राजस्थान के प्रतापगढ़ में रविवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर घायल है। हादसा देवगढ़ थाना क्षेत्र में धरियावद रोड पर बंबोरी स्थित वेयरहाउस के पास रात करीब 9 बजे हुआ। यहां दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले युवकों में दो ऐसे थे, जो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सभा में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे।

पुलिस के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही देवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्रतापगढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने अनिल (25) निवासी जोगीखेड़ा खतौड़ी और विकास (25) निवासी शाहजी का पठार को मृत घोषित कर दिया। वहीं बादल (20), कुलदीप (19) निवासी जोगीखेड़ा खतौड़ी और निलेश मीणा (24) निवासी शाहजी का पठार को गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया।

उदयपुर ले जाते समय निलेश ने दम तोड़ दिया। इसके बाद कुलदीप की भी सोमवार अलसुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में अब तक चार युवकों की जान जा चुकी है। बादल का उदयपुर में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

देवाक माता मंदिर दर्शन के बाद गहलोत की सभा में गए थे

पुलिस जांच में सामने आया कि रविवार को छुट्टी होने के कारण जोगीखेड़ा खतौड़ी निवासी अनिल, उसका भाई बादल और चचेरा भाई कुलदीप देवाक माता मंदिर गए थे। गांव से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित मंदिर में दर्शन करने के बाद तीनों वहां आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सभा में शामिल हुए।

सभा खत्म होने के बाद तीनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान घर से करीब 15 किलोमीटर पहले बंबोरी के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर शाहजी का पठार निवासी निलेश मीणा और उसका चचेरा भाई विकास मीणा सवार थे।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान तीन और युवकों की मौत हो गई।

किसी की शादी को सालभर, किसी की हुई थी सगाई

हादसे ने दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। मृतक अनिल की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती है। अनिल तीन भाइयों में से एक था। हादसे में उसका छोटा भाई बादल भी गंभीर घायल हुआ है और उसका इलाज उदयपुर में चल रहा है।

वहीं मृतक कुलदीप की भी करीब एक साल पहले सगाई हुई थी। 12वीं तक पढ़ाई करने वाला कुलदीप मैकेनिक का काम करता था। वह दो भाइयों में छोटा था। हादसे की खबर के बाद दोनों गांवों में शोक का माहौल है।

गहलोत ने जताया दुख

हादसे की जानकारी मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए युवकों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायल युवक के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर दोनों बाइक की आमने-सामने टक्कर की बात सामने आई है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। राजस्थान में तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाले सड़क हादसे लगातार चिंता का विषय बने हुए हैं। प्रतापगढ़ का यह हादसा भी सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Sachin Sharma

लेखक के बारे में

Sachin Sharma

सचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)
सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।

सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।

शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsराजस्थान न्यूज़जयपुरराजस्थान के प्रतापगढ़ में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; 4 युवकों की मौत