हद पार की तो…राजस्थान में कांग्रेस विधायक और महिला SHO में तीखी बहस; वीडियो वायरल

Sachin Sharma लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर
share

राजस्थान में किसानों के मुद्दे पर सियासत और सिस्टम के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया है। जयपुर के फुलेरा से कांग्रेस विधायक विद्याधर सिंह चौधरी और किशनगढ़-रेनवाल थाने की महिला SHO नरेश कंवर के बीच हुई

हद पार की तो…राजस्थान में कांग्रेस विधायक और महिला SHO में तीखी बहस; वीडियो वायरल

राजस्थान में किसानों के मुद्दे पर सियासत और सिस्टम के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया है। जयपुर के फुलेरा से कांग्रेस विधायक विद्याधर सिंह चौधरी और किशनगढ़-रेनवाल थाने की महिला SHO नरेश कंवर के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ऑयल मिल घोटाले के आरोप से शुरू हुआ मामला

पूरा मामला एक ऑयल मिल से जुड़ा है, जिस पर किसानों ने करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इसी को लेकर किसान पिछले 15 दिनों से एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। धरने को समर्थन देने पहुंचे विधायक चौधरी की पुलिस से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते तीखी बहस में बदल गई।

‘मैंने गाली दी क्या?’ बहस में तीखे सवाल-जवाब

धरना स्थल पर विधायक ने जब तेज आवाज में सवाल उठाए, तो SHO ने उन्हें टोकते हुए कहा कि वे अनावश्यक बोल रहे हैं। इस पर विधायक भड़क गए और बोले “मैंने आपको गाली दी क्या? जिसके घर में हादसा होता है, उसमें जोश आता है। आपके साथ ऐसा होगा तो आप भी ऐसा ही करेंगी।

‘वहम में मत रहो’ SHO को दी चेतावनी

माहौल तब और गरमा गया जब विधायक ने SHO को सीधे चेतावनी भरे लहजे में कहा “आप इस वहम में मत रहिए कि आप इंचार्ज हैं। जब तक हम अपनी सीमा में हैं, तब तक आप अफसर हैं। अगर हम सीमा लांघ देंगे तो क्या कर लोगे? 2 केस लगाओगे, कितने केस लगाओगे?

पुलिस-प्रशासन पर भी उठाए सवाल

विधायक यहीं नहीं रुके। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा हम आईजी, डीआईजी और एसीपी पर भरोसा नहीं करते। पैसा हम किसान देते हैं। आप सरकारी नौकर हो, पब्लिक सर्वेंट हो।” उनके इस बयान ने विवाद को और हवा दे दी।

SDM पर भी साधा निशाना

धरने के बाद विधायक ने प्रशासन को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि एसडीएम ने फैक्ट्री को सील करने का आश्वासन दिया है, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि “आपको रेनवाल से चले जाना चाहिए, आपने यहां रहने का अवसर खो दिया है।” उन्होंने एसडीएम के अधिकार क्षेत्र पर भी सवाल उठाए।

VIDEO वायरल, सोशल मीडिया पर बंटी राय

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग विधायक के तेवर को किसानों की आवाज बता रहे हैं, तो कई यूजर्स उनके बोलने के तरीके को लेकर आलोचना कर रहे हैं। कुछ ने इसे नेताओं के अहंकार से जोड़ते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है।

मुद्दा किसान या सियासत?

फिलहाल, किसान अपनी मांगों को लेकर धरने पर डटे हैं, जबकि इस विवाद ने सियासी और प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। अब देखना यह होगा कि यह टकराव किसानों की समस्या का समाधान लाता है या फिर सिर्फ बयानबाजी तक ही सीमित रह जाता है।

Sachin Sharma

लेखक के बारे में

Sachin Sharma

सचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)
सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।

सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।

शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।