शिक्षा के मंदिर में नॉनवेज पार्टी! राजस्थान के सरकारी स्कूल में हेडमास्टर ने पकाया चिकन टिक्कड़

Jan 13, 2026 02:11 pm ISTSachin Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

राजस्थान में शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी क्षेत्र में स्थित एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई के समय स्कूल बंद कर नॉनवेज पार्टी किए जाने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है।

शिक्षा के मंदिर में नॉनवेज पार्टी! राजस्थान के सरकारी स्कूल में हेडमास्टर ने पकाया चिकन टिक्कड़

राजस्थान में शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी क्षेत्र में स्थित एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई के समय स्कूल बंद कर नॉनवेज पार्टी किए जाने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। आरोप है कि स्कूल के हेडमास्टर ने न केवल अपने पद और जिम्मेदारी की मर्यादा तोड़ी, बल्कि शिक्षा के मंदिर को खुलेआम ढाबे में तब्दील कर दिया।

यह मामला गंगापुर सिटी क्षेत्र के तालाब की ढाणी, हिंगोटा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय से जुड़ा है, जहां हेडमास्टर अमर सिंह मीणा पर गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल समय के दौरान पूरे विद्यालय की छुट्टी कर दी गई, कक्षाओं पर ताले जड़ दिए गए और विद्यालय की रसोई में चिकन व स्पेशल टिक्कड़ पकाए गए।

स्कूल समय में ताले, रसोई में चूल्हा

ग्रामीणों के अनुसार, जिस समय बच्चों को पढ़ाई करनी थी, उस समय स्कूल परिसर में न पढ़ाई हो रही थी और न ही कोई शैक्षणिक गतिविधि। सभी कक्षाओं के दरवाजों पर ताले लगे थे, जबकि हेडमास्टर स्कूल परिसर में कुर्सी लगाकर आराम से बैठे नजर आए। इससे बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित रही और अभिभावकों में नाराजगी बढ़ गई।

सबसे गंभीर और आपत्तिजनक बात यह रही कि विद्यालय की वही रसोई, जो बच्चों के मध्याह्न भोजन (MDM) के लिए निर्धारित है, उसे निजी भोज के लिए इस्तेमाल किया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि रसोई में चिकन और अन्य व्यंजन पकाए जा रहे थे। यह न केवल विभागीय नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का भी गंभीर मामला है।

ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

जब स्थानीय ग्रामीणों ने स्कूल में यह सब देखा तो उन्होंने तत्काल आपत्ति जताई। इसी दौरान मामला उजागर हुआ और देखते ही देखते गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी स्कूल पहले ही संसाधनों और शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं, ऐसे में यदि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग ही इस तरह का गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार करें, तो बच्चों का भविष्य कैसे सुरक्षित रहेगा?

ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो ऐसे मामले आगे भी दोहराए जाते रहेंगे।

शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

यह घटना केवल एक स्कूल या एक हेडमास्टर तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र की निगरानी और जवाबदेही पर सवाल खड़े करती है। सरकारी विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और पढ़ाई की स्थिति को लेकर पहले ही सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में स्कूल समय में छुट्टी कर निजी पार्टी करना व्यवस्था की गंभीर विफलता को उजागर करता है।

उच्च अधिकारियों तक पहुंचा मामला

सूत्रों के मुताबिक, यह मामला शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों तक पहुंच चुका है। प्रारंभिक स्तर पर रिपोर्ट तलब किए जाने की चर्चा है और जल्द ही जांच दल गठित किए जाने की संभावना जताई जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित हेडमास्टर के खिलाफ निलंबन सहित कड़ी विभागीय कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल छुट्टी के समय स्कूल में नॉनवेज पार्टी करने वाला शिक्षक अमर लाल मीणा निलंबित हो गया है।

Sachin Sharma

लेखक के बारे में

Sachin Sharma

सचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)
सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।

सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।

शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;