राजस्थान में कांग्रेस नेता की हत्या कर शव कार में जलाया, परिवार ही निकला कातिल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

राजस्थान के अजमेर जिले में बोराड़ा गांव से सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को हिला दिया है। जिस घटना को शुरुआत में स्कॉर्पियो कार में आग लगने का हादसा माना जा रहा था, वह अब एक खौफनाक पारिवारिक साजिश बनकर सामने आई है।

राजस्थान में कांग्रेस नेता की हत्या कर शव कार में जलाया, परिवार ही निकला कातिल

राजस्थान के अजमेर जिले में बोराड़ा गांव से सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को हिला दिया है। जिस घटना को शुरुआत में स्कॉर्पियो कार में आग लगने का हादसा माना जा रहा था, वह अब एक खौफनाक पारिवारिक साजिश बनकर सामने आई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि पूर्व सरपंच परिवार के चार लोगों की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि परिवार के ही सदस्यों ने मिलकर की थी।

पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या के पीछे पुराने पारिवारिक विवाद और आपसी रंजिश मुख्य वजह रही। मामले में मृतक रामसिंह चौधरी की पहली पत्नी सुनीता, उसकी बेटी और नाबालिग बेटे को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के दौरान तीनों ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली।

सुबह जली हुई स्कॉर्पियो में मिले थे चार शव

घटना गुरुवार सुबह सामने आई, जब बोराड़ा गांव के पास एक स्कॉर्पियो कार में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने देखा कि कार पूरी तरह जल चुकी थी और उसके अंदर चार शव पड़े थे। मृतकों की पहचान पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी, उनकी मां पूसी देवी, दूसरी पत्नी सुरज्ञान और भांजी महिमा के रूप में हुई।

घटनास्थल मृतकों के फार्म हाउस से करीब 500 मीटर दूर था। शुरुआत में माना जा रहा था कि यह सड़क हादसा या कार में अचानक आग लगने की घटना हो सकती है, लेकिन शवों की स्थिति और घटनास्थल पर मिले सुरागों ने पुलिस के शक को गहरा दिया।

धारदार हथियारों से की गई थी हत्या

पुलिस जांच में सामने आया कि चारों की मौत आग लगने से पहले ही हो चुकी थी। आरोपियों ने पहले घर के अंदर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला किया। हमला इतना बेरहम था कि चारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हत्या के बाद आरोपियों ने शवों को स्कॉर्पियो में रखा और उन्हें फार्म हाउस से कुछ दूरी पर ले जाकर कार को आग के हवाले कर दिया। आरोपियों की कोशिश थी कि मामला हादसे जैसा लगे और हत्या के सबूत मिट जाएं।

पुलिस की सख्ती में खुली साजिश

पुलिस ने घटनास्थल से मिले तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। शवों की स्थिति, खून के निशान और परिवार के सदस्यों के बयानों में विरोधाभास मिलने के बाद पुलिस का शक गहराया। इसके बाद पहली पत्नी सुनीता, बेटी और नाबालिग बेटे से अलग-अलग पूछताछ की गई।

सख्त पूछताछ में तीनों टूट गए और पूरी साजिश का खुलासा हो गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार समेत कई अहम सबूत बरामद कर लिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

गांव में पसरा सन्नाटा, लोग सदमे में

इस हत्याकांड के खुलासे के बाद पूरे बोराड़ा गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों के लिए यह यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि एक ही परिवार के सदस्यों ने इतनी बेरहमी से चार लोगों की हत्या कर दी।

गांव में पूरे दिन लोगों की भीड़ लगी रही और हर तरफ इसी घटना की चर्चा होती रही। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की गहन जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे घटनाक्रम को लेकर विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

Sachin Sharma

लेखक के बारे में

Sachin Sharma

सचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)
सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।

सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।

शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।