Hindi Newsराजस्थान न्यूज़जयपुरrajasthan border pakistan airforce security alert ajmer dargah police
राजस्थान बॉर्डर पर पाक वायुसेना की पेट्रोलिंग, अजमेर दरगाह समेत प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाई

राजस्थान बॉर्डर पर पाक वायुसेना की पेट्रोलिंग, अजमेर दरगाह समेत प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाई

संक्षेप: राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास हुए जोरदार कार ब्लास्ट के बाद राजस्थान में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी किया गया है और पुलिसकर्मियों की सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

Tue, 11 Nov 2025 09:11 AMSachin Sharma लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर
share Share
Follow Us on

राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास हुए जोरदार कार ब्लास्ट के बाद राजस्थान में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी किया गया है और पुलिसकर्मियों की सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा सहित सभी बड़े शहरों में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मॉल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने भी दिल्ली में ब्लास्ट के बाद अपनी चिंता जताई है और राजस्थान से सटे लगभग 1000 किलोमीटर लंबाई वाले बॉर्डर पर अपनी वायुसेना की पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने सोमवार शाम से बॉर्डर क्षेत्र में बढ़ी सतर्कता और पेट्रोलिंग का आदेश दिया है। वहीं राजस्थान पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां राज्य में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं।

अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह के बाहर आरएसी के जवान तैनात किए गए हैं। एटीएस के आईजी विकास कुमार ने बताया कि राज्यभर में हाई अलर्ट जारी है और सुरक्षा एजेंसियां अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बनाए हुए हैं। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस स्टैंड, मॉल और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी और जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्थानीय होटल और धर्मशालाओं में ठहरने वाले लोगों की जानकारी जुटाने के निर्देश भी दिए हैं।

भीलवाड़ा में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों में नाकाबंदी की गई है और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के साथ हर फोर व्हीलर और टू-व्हीलर की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह नाकाबंदी और जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

जयपुर में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चांदपोल दरवाजा, सांगानेरी गेट और बड़ी चौपड़ समेत शहर के कई प्रमुख पॉइंट्स पर नाकाबंदी की गई है। राजस्थान के बाहर से आने वाली गाड़ियों की विशेष जांच के बाद ही उन्हें एंट्री दी जा रही है। अभय कमांड सेंटर के माध्यम से सभी सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी रख रही हैं।

राजस्थान पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां लोगों से अपील कर रही हैं कि वे संदिग्ध गतिविधियों को तुरंत पुलिस या एटीएस कंट्रोल रूम को रिपोर्ट करें। भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों से विशेष सतर्कता बनाए रखने और अनावश्यक स्थलों पर जाने से बचने का अनुरोध किया गया है।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, दिल्ली में ब्लास्ट के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और उच्च अधिकारियों की रात में मीटिंग हुई, जिसमें बॉर्डर सुरक्षा और संभावित खतरों की समीक्षा की गई। राजस्थान बॉर्डर पर भी पैट्रोलिंग बढ़ाने का आदेश इसी संदर्भ में दिया गया है।

Sachin Sharma

लेखक के बारे में

Sachin Sharma
इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में पिछले 5 साल का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान से पहले, जी राजस्थान, महानगर टाइम्समें सेवा दे चुके हैं। राजस्थान विश्विद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। गुलाबी नगरी जयपुर में ही जन्म हुआ। राजस्थान की राजनीति और समृद्ध कला, संस्कृति पर लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।