Hindi Newsराजस्थान न्यूज़जयपुरrajasthan administrative reshuffle ras officers transfer
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 67 RAS अधिकारियों का तबादला; कई जिलों में बदले गए अधिकारी

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 67 RAS अधिकारियों का तबादला; कई जिलों में बदले गए अधिकारी

संक्षेप:

राजस्थान सरकार ने शनिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने एक साथ 67 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। 

Sun, 26 Oct 2025 12:18 AMSachin Sharma लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर
share Share
Follow Us on

राज्य सरकार ने शनिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 67 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें 30 उपखंड अधिकारी (SDM) शामिल हैं। कई अहम पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं, जबकि चार अफसरों के तबादले निरस्त कर दिए गए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राज्य सरकार ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव पद पर बदलाव किया है। गजेंद्र सिंह राठौड़ को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर का नया सचिव बनाया गया है। वहीं, वर्तमान सचिव कैलाश चंद शर्मा को दौसा जिला परिषद में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद पर नियुक्त किया गया है।

कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव भागचंद बधाल का तबादला जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) में अतिरिक्त आयुक्त के पद पर किया गया है। उनकी जगह दिनेश कुमार शर्मा को कर्मचारी चयन बोर्ड का नया सचिव नियुक्त किया गया है।

जोधपुर विकास प्राधिकरण (JDA) के सचिव भागीरथ बिश्नोई को एचसीएम रिपा जोधपुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। वहीं, सुनील भाटी को कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय से वाणिज्यिक कर विभाग में उपायुक्त पद पर भेजा गया है। सिणधरी के एसडीएम समंदर सिंह भाटी को जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पद की जिम्मेदारी दी गई है।

जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के रजिस्ट्रार गुंजन सोनी का तबादला राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर के रजिस्ट्रार पद पर किया गया है। वहीं, डीएलबी उप सचिव नवीन यादव को जोबनेर कृषि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के पद पर लगाया गया है।

कला संस्कृति विभाग के उप सचिव बृजमोहन नोगिया को अल्पसंख्यक आयोग के सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही डॉ. प्रीतो सिंह पंवार को सहायता विभाग से स्थानांतरित कर देवनारायण बोर्ड का सचिव बनाया गया है।

राज्य सरकार ने चार RAS अधिकारियों के तबादले निरस्त करने का भी निर्णय लिया है। इनमें नरेंद्र कुमार जैन-1 का कर्मचारी चयन बोर्ड सचिव से भरतपुर विकास प्राधिकरण उपायुक्त पद पर हुआ तबादला रद्द कर दिया गया है। इसी तरह, भूपेंद्र यादव (एडीएम बीसलपुर प्रोजेक्ट से एडीएम जोधपुर), सुरेंद्र प्रसाद (बसेड़ी SDM से सीकरी SDM) और अमित कुमार मीणा (सीकरी SDM से बसेड़ी SDM) के तबादले भी निरस्त कर दिए गए हैं।

Sachin Sharma

लेखक के बारे में

Sachin Sharma
इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में पिछले 5 साल का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान से पहले, जी राजस्थान, महानगर टाइम्समें सेवा दे चुके हैं। राजस्थान विश्विद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। गुलाबी नगरी जयपुर में ही जन्म हुआ। राजस्थान की राजनीति और समृद्ध कला, संस्कृति पर लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।