राजस्थान में बारिश और आंधी का अलर्ट, दो दिन बाद 60 की स्पीड से चलेंगी हवाएं; IMD ने किसानों को दी ये सलाह

Apr 04, 2026 03:24 pm ISTMohit लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर
share

जयपुर के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान में श्री गंगानगर के करणपुर में अधिकतम 11.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि पूर्वी हिस्से उदयपुर के कोटड़ा में 32 मिमी तक बारिश हुई।

राजस्थान में बारिश और आंधी का अलर्ट, दो दिन बाद 60 की स्पीड से चलेंगी हवाएं; IMD ने किसानों को दी ये सलाह

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के कई हिस्सो में बीते 24 घंटों के दौरान साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते तेज हवाएं और बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही भारतीय मौसम विभाग केंद्र (आईएमडी) ने शनिवार को यह भी जानकारी दी है कि अगले कुछ दिन में और ज्यादा गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

जयपुर के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान में श्री गंगानगर के करणपुर में अधिकतम 11.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि पूर्वी हिस्से उदयपुर के कोटड़ा में 32 मिमी तक बारिश हुई। आईएमडी ने कहा कि जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर सहित कई जिलों में शनिवार को 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और छिटपुट ओलावृष्टि होने की संभावना है।

राज्य के इन हिस्सों में बारिश की संभावन नहीं

वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि बीकानेर और जोधपुर डिवीजनों के ज्यादातर हिस्सों में मौसम काफी हद तक शुष्क रहने की संभावना है, और 6 अप्रैल से आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

साइक्लोन का सबसे ज्यादा प्रभाव कब?

आईएमडी के मुताबिक, 'एक नए और शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ के 6 अप्रैल की दोपहर से जोधपुर और बीकानेर डिवीजनों के कुछ हिस्सों में सक्रिय होने की संभावना है, जिससे कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश और तूफान आने की प्रबल संभावना है। साइक्लोन का सबसे ज्यादा प्रभाव 7 अप्रैल को पड़ने की संभावना है।'

विभाग के मुताबिक, ‘इसके प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा डिवीजनों के कई हिस्सों में तेज आंधी, 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं, मध्यम बारिश और छिटपुट ओलावृष्टि होने की संभावना है।’

8 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम?

8 अप्रैल को उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम अधिकतर शुष्क रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कहा, 'किसानों को सलाह दी जाती है कि वे खुले खेतों में रखी कटी हुई फसलों और अनाज को ढक दें या उन्हें सुरक्षित स्थान पर रख दें ताकि बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान न हो।'

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।