राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं; गरज-चमक के साथ बारिश की भी संभावना
धूलभरी हवाओं के साथ शुरू हुई हल्की बारिश ने रात के तापमान में गिरावट ला दी। विभाग ने कहा कि राज्य भर में 16 और 17 मार्च को मौसम की स्थिति काफी हद तक शुष्क रहने की उम्मीद है। 8 से 21 मार्च के बीच प्रदेश में आंधी-बारिश की गतिविधियां फिर से जोर पकड़ेंगी।

राजस्थान के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम में अचानक आए बदलाव ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को मामूली राहत दी है। राजस्थान के कई हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश हुई है तो वहीं उत्तरी क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश भी हुई है। मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी। इस दौरान तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
धूलभरी हवाओं के साथ शुरू हुई हल्की बारिश ने रात के तापमान में गिरावट ला दी। विभाग ने कहा कि राज्य भर में 16 और 17 मार्च को मौसम की स्थिति काफी हद तक शुष्क रहने की उम्मीद है। 8 से 21 मार्च के बीच प्रदेश में आंधी-बारिश की गतिविधियां फिर से जोर पकड़ेंगी।
एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है
मौसम विभाग कहना है कि 18 से 21 मार्च के बीच एक ताजा और प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है जिसके वजह से गरज के साथ तूफान, 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।
कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी प्रबल संभावना
18 मार्च को जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर 19 और 20 मार्च को देखने को मिल सकता है, जब जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी प्रबल संभावना है। अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
कहां कितना तापमान?
इस बीच, रविवार को 38.6 डिग्री सेल्सियस के साथ चित्तौड़गढ़ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, इसके बाद कोटा में 38 डिग्री, बाड़मेर में 37.8 डिग्री और फलोदी में 37.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि दौसा में यह 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। किसानों और आम लोगों को मौसम में अचानक बदलाव को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है।
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


