राजस्थान के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1 अक्टूबर से सीकर में सेना की अगली भर्ती

By Mohit
वार्ता, जयपुर
share

सेना में जाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान में 1 अक्टूबर से सीकर में सेना की अगली भर्ती का आयोजन होने जा रहा है।

Indian Army
अगली सेना भर्ती 1 अक्टूबर से सीकर में होगी।

राजस्थान में सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य की दूसरी सेना भर्ती रैली शनिवार को जोधपुर में सम्पन्न हो गई जबकि अगली भर्ती रैली एक अक्टूबर से सीकर में आयोजित की जाएगी।

रक्षा सूत्रों के अनुसार सेना भर्ती कार्यालय जोधपुर द्वारा नौ जिलों में अग्निवीर (पुरुष) के लिए आयोजित सेना भर्ती रैली का आयोजन राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय जोधपुर में एक से 19 सितंबर तक किया गया था। इसके अतिरिक्त, राज्य के सभी जिलों के लिए अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (महिला सैन्य पुलिस) की भर्ती रैली भी 19 सितंबर को जोधपुर में आयोजित की गई।

देशभक्ती और जोश का प्रदर्शन

इस भर्ती रैली में बड़ी संख्या में पुरुष और महिला उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने राजस्थान के युवाओं की विशिष्ट गुणों-उल्लेखनीय उत्साह, देशभक्ती और जोश का प्रदर्शन किया l रैली में बड़ी संख्या में मौजूदगी दर्ज की गई, जिसके परिणामस्वरूप 90 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवारों ने इसमें हिस्सा लिया।

ड्रग टेस्ट की भी जांच की गई

भर्ती रैली में ड्रग टेस्ट का भी परीक्षण किया गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उम्मीदवार शारीरिक परीक्षण में प्रदर्शन बढाने के लिए अनुचित साधनों का सहारा न लें। मुख्यालय भर्ती क्षेत्र जयपुर ने विश्वास व्यक्त किया है कि इस प्रकार कि पहल से आने वाले वर्षों में भारतीय सेना में भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की भागीदारी बढ़ेगी और सफलता दर में सुधार होगा। उम्मीदवार को दलालों और अन्य बेईमान तत्वों द्वारा गुमराह होने से बचाने के लिए कड़े दलाली-विरोधी उपाय लागू किए गए है।

भर्ती प्रक्रिया पुरी तरह से पारदर्शी

मुख्यालय भर्ती क्षेत्र जयपुर ने रैली के सुचारू संचालन और भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए किये गए सहयोग और व्यवस्थाओं के लिए जोधपुर के नागरिक प्रशासन की सराहना की। ऑनलाइन भर्ती परीक्षा (सीईई) शुरू होने से भर्ती प्रक्रिया पुरी तरह से पारदर्शी हो गई है।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsराजस्थान न्यूज़जयपुरराजस्थान के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1 अक्टूबर से सीकर में सेना की अगली भर्ती