मेरे पापा आपकी बात नहीं मान रहे,हरियाण BJP प्रभारी सतीश पूनियां के बेटे ने PM मोदी की अपील पर किया मजेदार कमेंट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

देशभर में सूरज आग उगल रहा है। राजस्थान समेत कई राज्यों में तापमान लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है और लोग भीषण गर्मी व लू से बेहाल हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से खुद का और अपने परिवार का ख्याल रखने की अपील की। 

मेरे पापा आपकी बात नहीं मान रहे,हरियाण BJP प्रभारी सतीश पूनियां के बेटे ने PM मोदी की अपील पर किया मजेदार कमेंट

देशभर में सूरज आग उगल रहा है। राजस्थान समेत कई राज्यों में तापमान लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है और लोग भीषण गर्मी व लू से बेहाल हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से खुद का और अपने परिवार का ख्याल रखने की अपील की। लेकिन पीएम मोदी की इसी गंभीर सलाह ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा मजेदार किस्सा पैदा कर दिया, जिसने इंटरनेट यूजर्स को हंसने पर मजबूर कर दिया।

‘माता-पिता का हाल पूछिए’, पीएम मोदी ने दिया संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने लिखा कि तेज गर्मी के बीच सभी लोग खुद को हाइड्रेटेड रखें और धूप से बचें। पीएम मोदी ने लोगों से अपने माता-पिता, दादा-दादी और प्रियजनों का हालचाल पूछने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि परिवार के बुजुर्गों को गर्मी में आराम करने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह जरूर दें।

बेटे को मिल गया ‘शिकायत’ का मौका

पीएम मोदी की इस पोस्ट को पढ़ते ही राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के बेटे महीप पूनिया को जैसे मौका मिल गया। महीप ने तुरंत एक्स पर अपने पिता की एक तस्वीर शेयर कर दी, जिसमें सतीश पूनिया तपती गर्मी के बीच हरियाणा भाजपा की बैठक लेते नजर आ रहे थे।

इसके साथ महीप ने पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा, “सर, मेरे पिता आपकी बात नहीं मान रहे और हरियाणा संगठन की बैठक ले रहे हैं। आप कहिए एक बार।”

सोशल मीडिया पर वायरल हुई ‘डिजिटल शिकायत’

बस फिर क्या था… बेटे की यह ‘डिजिटल शिकायत’ कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लोगों ने इस पोस्ट को हाथों-हाथ लिया और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। किसी ने इसे बाप-बेटे की प्यारी नोकझोंक बताया तो किसी ने इसे राजनीति का सबसे ‘क्यूट’ पल कह दिया।

किसी ने लिए मजे, किसी ने कसा तंज

पोस्ट वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, “लगता है अब नेताओं की शिकायत भी सीधे पीएम ऑफिस पहुंचने लगी है।” वहीं कुछ लोगों ने राजनीतिक तंज कसते हुए सतीश पूनिया पर कटाक्ष भी किए।

एक यूजर ने लिखा कि चुनाव हारने के बाद भी सतीश पूनिया लगातार संगठन में सक्रिय हैं। वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, “पापा को घर बैठाने के लिए बेटे ने सीधा पीएम मोदी को टैग कर दिया।”

इंटरनेट यूजर्स बोले- ये हुई ना फैमिली पॉलिटिक्स

कई यूजर्स ने इसे ‘फैमिली पॉलिटिक्स का सबसे हल्का-फुल्का वर्जन’ बताया। लोगों ने कहा कि राजनीति के तनाव भरे माहौल में ऐसी पोस्ट सोशल मीडिया पर ताजगी लेकर आती हैं। कई लोगों ने हंसने वाले इमोजी और मीम्स भी शेयर किए।

कौन हैं डॉ. सतीश पूनिया?

डॉ. सतीश पूनिया राजस्थान भाजपा के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं। चूरू के किसान परिवार से आने वाले पूनिया छात्र राजनीति से भाजपा संगठन तक मजबूत पहचान बना चुके हैं। उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से भूगोल में पीएचडी और एलएलबी की पढ़ाई की है। साल 2018 में वे आमेर सीट से विधायक बने थे। हालांकि 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। फिलहाल वे भाजपा के हरियाणा प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

गर्मी, राजनीति और सोशल मीडिया… सबका मिला ‘मसालेदार’ कॉम्बिनेशन

भीषण गर्मी के माहौल में सामने आया यह किस्सा अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पीएम मोदी की गंभीर अपील, बेटे की मजेदार शिकायत और यूजर्स के चटपटे कमेंट्स ने इस पूरे मामले को इंटरनेट का नया वायरल टॉपिक बना दिया है।

Sachin Sharma

लेखक के बारे में

Sachin Sharma

सचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)
सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।

सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।

शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।